spot_img
Thursday, June 18, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमठलोहियार का अजय पटेल हत्याकांड का खुलासा, पत्नी के साथ मिलकर असलम...

मठलोहियार का अजय पटेल हत्याकांड का खुलासा, पत्नी के साथ मिलकर असलम ने रची थी मर्डर की साजिश

-

Motihari |आशा कुमारी|

पुलिस ने मुख्य आरोपित की पत्नी को किया गिरफ्तार, फरार पति असलम की तलाश जारी

असलम पूर्व में मछली व्यवसायी खूबलाल साह की हत्या में भी रहा है शामिल

मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मठलोहियार छतौनिया टोला में हुए अजय पटेल हत्याकांड में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में मुख्य आरोपित असलम अंसारी और उसकी पत्नी तब्बू खातून की सीधी संलिप्तता पायी गयी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के मात्र दो घंटे के भीतर तब्बू खातून को गिरफ्तार कर लिया।जबकि फरार असलम की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, असलम और तब्बू मूल रूप से बड़ा बरियारपुर के रहने वाले हैं और यहाँ अपनी पहचान छुपाकर रह रहे थे। करीब पांच वर्ष पूर्व असलम ने अपनी चचेरी बहन को प्रेम जाल में फंसाकर शादी की थी और अपनी पहली पत्नी को छोड़कर यहाँ पिकअप चालक के रूप में काम कर रहा था। जांच में पता चला कि मृतक अजय पटेल का असलम की पत्नी तब्बू के साथ अवैध संबंध था, जिसका वीडियो प्रसारित होने के बाद असलम उसे रास्ते से हटाने की फ़िराक़ में था। 8 मई की रात तब्बू ने साजिश के तहत अजय को घर बुलाया, जहाँ असलम ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी।
हैरान करने वाली बात यह है कि असलम का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह तीन माह पूर्व 18 फरवरी को हुए मछली व्यवसायी खूबलाल साह हत्याकांड में भी वांछित है। पुलिस अनुसंधान के अनुसार, उस घटना में शव को पिकअप से बंछिउली के पास फेंकने वाला चालक भी असलम ही था। अरेराज डीएसपी रवि कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मुख्य आरोपी असलम की तलाश जारी है।

Motihari | Mathlohiyar’s Ajay Patel murder case revealed; Aslam, along with his wife, had plotted the murder.

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts