spot_img
Friday, June 12, 2026
Homeबिहारमोतिहारी14 साल पहले ढाका में हुई मछली व्यवसायी की हत्या में शिवहर...

14 साल पहले ढाका में हुई मछली व्यवसायी की हत्या में शिवहर नगर परिषद अध्यक्ष विजय सिंह गिरफ्तार

-

Motihari | Dhaka|


एसपी ने खोली पुराने केस की फाइलें, वर्ष 2011 में मछली व्यवसायी की हत्या में की बड़ी कार्रवाई-

पूर्वी चंपारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने दबे पड़े पुराने आपराधिक मामलों को दोबारा खंगालने का अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में उन्होंने 2008 में घटित मछली व्यवसायी मोहम्मद सलीम हत्या प्रकरण में नयी कार्रवाई की है। 14 साल पुराने मछली व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवहर नगर परिषद तत्कालीन अध्यक्ष विजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



ढाका में हुई थी हत्या-

ढाका थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौक पर वर्ष 2011 में मछली कारोबारी मोहम्मद सलीम को गोलियों से भून दिया गया था। इस घटना में शामिल शूटर अमित कुमार उर्फ कन्हैया पहले ही गिरफ्तार हो चुका था। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि हत्या की साजिश विजय कुमार सिंह ने नसीर और जहूर के साथ मिलकर रची थी।


व्यावसायिक दुश्मनी बनी वजह

पुलिस के अनुसार मृतक सलीम के कारोबारी साझेदार नसीर की रंजिश इस हत्या के पीछे रही। योजना विजय कुमार सिंह के घर पर बनायी गयी थी।

साजिश को अंजाम देने के एवज में विजय कुमार सिंह को ₹3.50 लाख मिले थे। इसी षड्यंत्र के तहत अमित कुमार के साथ रवि रौशन, मुकेश कुमार, रोहित कुमार और आशुतोष उर्फ भोली ने सलीम की हत्या की।


नगर परिषद अध्यक्ष पर गिरी गाज

शिवहर नगर परिषद अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, जो उस वक्त जिला परिषद अध्यक्ष थे, इस मामले में अब गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस टीम ने उन्हें जिला परिषद कार्यालय शिवहर से विधिवत मेमो बनाकर हिरासत में लिया और फिर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।


10 में से 4 अभियुक्तों पर चार्जशीट दाखिल

इस चर्चित हत्याकांड में कुल 10 अभियुक्त नामजद हैं, जिनमें से अब तक 4 पर चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। विजय कुमार सिंह की गिरफ्तारी ने इस पुराने मामले को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।


जनता की प्रतिक्रिया

लोगों का कहना है कि एसपी स्वर्ण प्रभात के सख्त नेतृत्व में जिला अपराध मुक्त होने की दिशा में बढ़ रहा है। चाहे आम नागरिक हो या राजनीतिक रसूखदार — अपराध में दोषी पाए जाने पर अंतत: सलाखों के पीछे जाना ही होगा।


Motihari | Dhaka | Sheohar Municipal Council Chairman Vijay Singh Arrested in 14-Year-Old Murder Case of Fish Trader in Dhaka

Related articles

Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts