spot_img
Wednesday, June 24, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी में बिजली बिल अपडेट व लोन दिलाने के नाम पर ठगी...

मोतिहारी में बिजली बिल अपडेट व लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार

-

Motihari | Cyber Criminals|

साइबर थाना की सतर्कता-

मोतिहारी पुलिस ने पूर्वी चम्पारण के चकिया निवासी दिलशाद अहमद सहित 6 इंटर स्टेट साइबर अपराधियों को दबोचा है। ये फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर, बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर, लोन दिलाने की झांसा देकर तथा खुद को पुलिस बताकर “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर ठगी करते हैं।गिरफ्तार सभी अपराधी चकिया के बताए गये हैं।

इनके बैंक खातों से करोड़ों की लेनदेन-

जांच में खुलासा हुआ है कि इनके बैंक खातों से करोड़ों रुपये का लेनदेन की गयी है। अब तक इस गैंग में 12 साइबर अपराधियों की पहचान हो चुकी है। कुछ अभियुक्त राज्य से बाहर रहकर ठगी का पैसा अपने साथी के खाते में मंगवाते हैं।

छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ये सभी अपराधी न केवल बिहार, बल्कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी साइबर ठगी में शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक मोतिहारी के निर्देश पर साइबर थाना मोतिहारी लगातार साइबर ठगों पर निगरानी रख रही है। इसी क्रम में 17 अगस्त 2025 को एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की जांच की गयी।

संदिग्ध मोबइल नम्बर पर हरदोई जिला, उत्तर प्रदेश से ₹1,75,000 की दो शिकायतें दर्ज थीं। पुलिस उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्ष मोतिहारी के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया।


साइबर ठगों की स्वीकारोक्ति-

गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में माना कि वे फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर, बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर, लोन दिलाने की झांसा देकर तथा खुद को पुलिस बताकर “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर ठगी कर रहे थे। जांच में उनके मोबाइल पर कई संदिग्ध खाते, एटीएम और यूपीआई लेन-देन पाए गए। इन पर विभिन्न राज्यों से शिकायतें दर्ज हैं। आरोपित व्हाट्सएप के जरिए भी पैसे लेन-देन और स्कैनर पर पैसे मांगकर फ्रॉड करते थे।


साइबर गैंग के इंटरनेट जाल की पोल खुली-

अब तक इस गैंग में 12 साइबर अपराधियों की पहचान हो चुकी है। कुछ आरोपी राज्य से बाहर रहकर ठगी का पैसा अपने साथी के खाते में मंगवाते थे और अलग-अलग तरीकों व CDM मशीनों से भेजते थे। इनके विरुद्ध मोतिहारी साइबर थाना ने कांड सं०-132/25, दिनांक 18.08.2025, धारा-319(2)/318(4)/338(3)/318(2)/61(2) BNS एवं 66(C)/66(D) IT Act के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश और छापामारी जारी है।

इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी अभिनव पाराशर ने बताया:

“गिरफ्तार अपराधी फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर लोगों को ठगते थे। ठगे गए पैसों को अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से इधर-उधर किया जाता था।”


ठगी की शैली-

  • फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर
  • बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर ठगी
  • लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी
  • पुलिस बनकर Digital Arrest के नाम पर साइबर अपराध

बरामदगी-

  • 09 मोबाइल (घटना में प्रयुक्त नंबर सहित)
  • 02 एटीएम कार्ड
  • 02 बैंक पासबुक
  • 03 बैंक चेकबुक
  • 01 बायोमेट्रिक मशीन
  • 01 QR स्कैनर मशीन
  • विभिन्न बैंकों की डिजिटल डिटेल्स

गिरफ्तार अभियुक्त

  • दिलशाद अहमद, शेखी चकिया, वार्ड नं-24, थाना-चकिया
  • आसिफ जमाल, रामकरण पक्की, वार्ड नं-11, थाना-चकिया
  • शिंभु तिवारी, चकिया वार्ड नं-07, थाना-चकिया
  • संदीप कुमार, छप्पा छपरा, वार्ड नं-04, थाना-चकिया
  • रवि रंजन कुमार, शिलपुर, वार्ड नं-07, थाना-चकिया
  • इरशाद, शेखी चकिया, वार्ड नं-24, थाना-चकिया, सभी जिला-पूर्वी चंपारण, मोतिहारी

छापामारी टीम के सदस्य

  • अभिषेक परासर (पुलिस उपाधीक्षक, साइबर थाना)
  • पु०अ०नि० मुमताज आलम
  • पु०अ०नि० राजीव कुमार सिन्हा
  • पु०अ०नि० मनीष कुमार
  • पु०अ०नि० नवीन कुमार
  • पु०अ०नि० सौरभ आजाद
  • पु०अ०नि० प्रियंका कुमारी, प्रियंका
  • सिपाही-1164 आनंद कुमार भारती
  • सिपाही-1054 नीरज कुमार
  • सिपाही-1449 राकेश कुमार
  • सिपाही-09 पीयूष कुमार
  • चालक सिपाही-82 अजीत कुमार
  • गृह रक्षक चालक-रामपरछबाल साह
  • कार्यपालक सहायक अमित कुमार, साइबर थाना

साइबर थाना मोतिहारी की कार्रवाई से साइबर ठगी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है और आगे भी अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts