spot_img
Sunday, December 7, 2025
HomeBreakingमोतिहारी के रघुनाथपुर में फोन कर बुलाया, बातचीत की, कनपट्टी में सटाकर...

मोतिहारी के रघुनाथपुर में फोन कर बुलाया, बातचीत की, कनपट्टी में सटाकर गोली मारी, मौत

-

पूर्वी चंपारण जिला के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक विवेक सिंह था। जिसे फोन कर पेट्रोल लाने को कहा गया था। पेट्रोल लेकर पहुँचने पर उसे गोली मार दी गयी।

मृतक विवेक सिंह की इंटरनेट मीडिया से साभार तस्वीर।

घटना मोतिहारी के लक्ष्मीपुर मोड़ KY2 टीएमटी सरिया के ओपन गोदाम के सामने की बतायी गयी है। मृत युवक की पहचान अरेराज ओपी क्षेत्र के रढ़िया गांव के रहने वाले 25 वर्षीय विवेक सिंह के रूप में हुई है।उनके मामा के अनुसार पिछले महीने 24 नवंबर को विवेक की शादी हुई थी।

विवेक सिंह ठेकेदारी के साथ कुरियर और जमीन का कारोबार करते थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात, डीएसपी सदर जीतेश पांडेय समेत कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची थी।

पूर्वी चम्पारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया-

”अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटनास्थल पर जांच की गयी है। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम बुलायी गयी है। घटना की जांच के लिए डीएसपी सदर टू जीतेश पांडेय के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। हत्या का कारण प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश प्रतीत हो रहा है।”

एसपी के अनुसार प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश में हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, विवेक सिंह को किसी ने फोन कर गाड़ी का पेट्रोल खत्म होने की बात की और उन्हें पेट्रोल लेकर आने को कहा।

फोन आने के बाद विवेक बोतल में पेट्रोल लेकर अपनी बुलेट से लक्ष्मीपुर के पास पहुंचा। अपनी बाइक को खड़ा की और वह इंतजार कर ही रहा था। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक आए और उसके पास रुककर विवेक के कंधे पर हाथ रख बात करने लगे।

बात करते-करते दोनों में से एक युवक ने विवेक के कनपटी में पिस्तौल सटाकर गोली मारी और वहां से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग जमा हो गए। थानीय लोगों ने इलाज के लिए मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक विवेक के मामा आलोक ने बताया कि, 24 नवंबर को उसकी शादी हुई थी. उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। किसने घटना को अंजाम दिया है। कुछ पता नहीं चल रहा है. इधर परवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related articles

Video thumbnail
Raxaul | 47th SSB &Police ने राजस्थान ले जा रही चरस जब्त 7 December 2025
02:23
Video thumbnail
7 December 2025
00:15
Video thumbnail
Raxaul | Adapur में आर्स के साथ दो गिरफ्कार, 6 December 2025
00:23
Video thumbnail
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन का प्रधानमंत्री आवास पर किया स्वागत, PBSHABD, 4 December 2025
00:23
Video thumbnail
रक्सौल | नाबालिग को बुर्का पहना नेपाल ले जा रहा मानव तस्कर, 4 December 2025
00:23
Video thumbnail
छपरा मुठभेड़: पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी, एक सप्ताह में दूसरा इनकाउंटर, PBSHABD, 4 December 2025
01:18
Video thumbnail
देखिए 10 हजार रु से कैसे आत्म निर्भर बनी? PBSHABD, 2 December 2025
01:00
Video thumbnail
Chapra | सोनपुर मेला में थिएटर से नाबालिग नर्तकियाँ मुक्त, कुमार आशीष,एसएसपी,सारण,PBSHABD,2 December
01:24
Video thumbnail
शिवसागर में Firing से हुई हत्या में Rohtas SP Raushan Kumar ने क्या कहा? PBSHABD, 1 December 2025
02:51
Video thumbnail
पूर्वी चंपारण में विश्व एड्स दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली, PBSHABD 1 December 2025
02:18

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts