HomeNationalमोतिहारी के रघुनाथपुर में फोन कर बुलाया, बातचीत की, कनपट्टी में सटाकर...

मोतिहारी के रघुनाथपुर में फोन कर बुलाया, बातचीत की, कनपट्टी में सटाकर गोली मारी, मौत

पूर्वी चंपारण जिला के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक विवेक सिंह था। जिसे फोन कर पेट्रोल लाने को कहा गया था। पेट्रोल लेकर पहुँचने पर उसे गोली मार दी गयी।

मृतक विवेक सिंह की इंटरनेट मीडिया से साभार तस्वीर।

घटना मोतिहारी के लक्ष्मीपुर मोड़ KY2 टीएमटी सरिया के ओपन गोदाम के सामने की बतायी गयी है। मृत युवक की पहचान अरेराज ओपी क्षेत्र के रढ़िया गांव के रहने वाले 25 वर्षीय विवेक सिंह के रूप में हुई है।उनके मामा के अनुसार पिछले महीने 24 नवंबर को विवेक की शादी हुई थी।

विवेक सिंह ठेकेदारी के साथ कुरियर और जमीन का कारोबार करते थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात, डीएसपी सदर जीतेश पांडेय समेत कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची थी।

पूर्वी चम्पारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया-

”अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटनास्थल पर जांच की गयी है। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम बुलायी गयी है। घटना की जांच के लिए डीएसपी सदर टू जीतेश पांडेय के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। हत्या का कारण प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश प्रतीत हो रहा है।”

एसपी के अनुसार प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश में हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, विवेक सिंह को किसी ने फोन कर गाड़ी का पेट्रोल खत्म होने की बात की और उन्हें पेट्रोल लेकर आने को कहा।

फोन आने के बाद विवेक बोतल में पेट्रोल लेकर अपनी बुलेट से लक्ष्मीपुर के पास पहुंचा। अपनी बाइक को खड़ा की और वह इंतजार कर ही रहा था। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक आए और उसके पास रुककर विवेक के कंधे पर हाथ रख बात करने लगे।

बात करते-करते दोनों में से एक युवक ने विवेक के कनपटी में पिस्तौल सटाकर गोली मारी और वहां से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग जमा हो गए। थानीय लोगों ने इलाज के लिए मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक विवेक के मामा आलोक ने बताया कि, 24 नवंबर को उसकी शादी हुई थी. उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। किसने घटना को अंजाम दिया है। कुछ पता नहीं चल रहा है. इधर परवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular