spot_img
Sunday, February 22, 2026
Homeबिहारमोतिहारीपूर्वी चंपारण में शीतलहर का कहर: 7 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी...

पूर्वी चंपारण में शीतलहर का कहर: 7 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कोचिंग संस्थान

-

Motihari | देशवाणी संवाददाता|

भीषण ठंड के कारण जिलाधिकारी ने बढ़ायी छुट्टियां-

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले में कड़ाके की ठंड और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद रखने की अवधि बढ़ा दी है। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने इस संबंध में नया आदेश जारी किया है, जिसके तहत जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल अब 7 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। इससे पहले शैक्षणिक गतिविधियों पर 3 जनवरी तक रोक लगाई गई थी, लेकिन मौसम की स्थिति में सुधार न होने के कारण इस अवधि को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।

प्री-स्कूल से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं रहेंगी स्थगित-

जारी आदेश के मुताबिक, जिले के सभी निजी व सरकारी विद्यालय, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। यह प्रतिबंध कक्षा 12वीं तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर लागू होगा। प्रशासन का मानना है कि वर्तमान में जारी शीतलहर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है, इसलिए विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है।

परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं को दी गयीं छूट-

हालांकि, जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन संस्थानों में पूर्व निर्धारित परीक्षाएं संचालित हो रही हैं या परीक्षाओं के लिए विशेष कक्षाएं चलाई जा रही हैं, उन पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। विद्यालय प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे सामान्य शैक्षणिक गतिविधियों को स्थगित रखें और आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

प्रशासनिक स्तर पर व्यापक निगरानी के निर्देश-

जिलाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 के तहत यह आदेश निर्गत किया है। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, शिक्षा पदाधिकारियों और पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया है कि क्षेत्र में इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराएं। साथ ही, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को आदेश के व्यापक प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी गयी है ताकि अभिभावकों और छात्रों तक सही जानकारी समय पर पहुँच सके।

Motihari | Cold wave grips East Champaran: All schools and coaching institutes will remain closed till January 7.

Motihari Cold wave grips East Champaran: All schools and coaching institutes will remain closed till January 7.

Related articles

Video thumbnail
Bettiah | पुलिस ने चलाया स्वच्छता अभियान।22 February 2026
00:15
Video thumbnail
Bettiah Police ने चलाया स्वच्छता अभियान, 22 February 2026
00:18
Video thumbnail
रक्सौल में तस्करी के आरोप में नेपाली नागरिक गिरफ्तार।
00:20
Video thumbnail
औरंगाबाद | तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौके पर मौत, PBSHABD, 15 February 2026
00:23
Video thumbnail
Motihari | Taekowondo Grading Test, 27 January 2026
00:53
Video thumbnail
समस्तीपुर डीएम को उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया, PBSHABD,
00:33
Video thumbnail
Raxsul | भारत- नेपाल सीमा पर गोल्ड स्मगलिंग का मोस्ट वांटेट मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 22/01/2026
00:15
Video thumbnail
Motihari के ढाका थाने में जनता दरबार, एसपी स्वर्ण प्रभात ने क्या कहा? 22 January 2026
02:05
Video thumbnail
बोधगया बौद्ध महोत्सव 2026 PBSHABD, 22 January
01:30
Video thumbnail
देखिये रक्सौल में कैसे होती है, शराब की तस्करी?21 January 2026
01:16

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts