spot_img
Monday, July 13, 2026
HomeBreakingमोतिहारी में कंटेनर से 478 कार्टन ब्रांडेड शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी में कंटेनर से 478 कार्टन ब्रांडेड शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

-

मोतिहारी|सुगौली|

बेतिया-मोतिहारी मुख्य मार्ग पर प्राप्त सूचना के आधार पर छापेमारी

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कंटेनर से भारी मात्रा में ब्रांडेड शराब की तस्करी हो रही है। सूचना के आधार पर बेतिया-मोतिहारी मुख्य मार्ग पर छगड़हां गांव के पास पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान एक 16 चक्का कंटेनर (UP 93CT 8416) से ब्रांडेड शराब के 478 कार्टन बरामद किए गये।

इम्पीरियल ब्लू और मैकडॉवेल ब्रांड की शराब, अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये
बरामद की गई शराब इम्पीरियल ब्लू और मैकडॉवेल ब्रांड की बताई जा रही है। कुल शराब की मात्रा करीब 4200 लीटर है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। यह शराब पंजाब के भटिंडा से बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर भेजी जा रही थी।

दो तस्कर मौके से गिरफ्तार, हरियाणा के रहने वाले
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया। इनकी पहचान हरियाणा के नवीन जाट (25 वर्ष), निवासी – मेंटलपुर, जिला रोहतक और सुमित (26 वर्ष), निवासी – जिला भिवानी के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह शराब एक बड़े तस्कर गिरोह के निर्देश पर पहुंचाई जा रही थी।

शराबबंदी के बावजूद लगातार तस्करी, पुलिस सतर्क : एएसपी
सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिवम धाकड़ ने बताया कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद अन्य राज्यों से शराब की तस्करी एक गंभीर चुनौती बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस गुप्त सूचनाओं के आधार पर लगातार कार्रवाई कर रही है। बिहार में शराबबंदी के पालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और पुलिस दोनों स्तरों पर सख्ती बढ़ाई जा रही है।

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts