HomeBIHARमोतिहारीनगर निगम में महापौर प्रीति गुप्ता ने किया गरिमामयी झंडोत्तोलन

नगर निगम में महापौर प्रीति गुप्ता ने किया गरिमामयी झंडोत्तोलन

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। नगर निगम कार्यालय मोतिहारी के प्रांगण में शनिवार को समारोह की मुख्य अतिथि महापौर प्रीति गुप्ता ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस ऐतिहासिक क्षण को और भी खास बनाने के लिए जिले के आला प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे। जिलाधिकारी सौरव सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को और भी अधिक आधिकारिक और सुरक्षित स्वरूप प्रदान किया। नगर आयुक्त आशीष कुमार ने भी समारोह के कुशल प्रबंधन और आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जन प्रतिनिधियों की भी भारी उपस्थिति रही। उप महापौर डॉ. लालबाबू गुप्ता, कई पार्षदगण और अन्य गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने तिरंगे को नमन किया और देश के वीर शहीदों को याद किया।

महापौर ने अपने संबोधन में शहरवासियों को स्वतंत्रता की बधाई देते हुए मोतिहारी के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने सभी से एकजुट होकर शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का गौरव तभी बढ़ता है जब हर नागरिक अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करे।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular