spot_img
Sunday, July 19, 2026
Homeबिहारबेतियाभारत-नेपाल सीमा पर SSB और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 75 किलोग्राम...

भारत-नेपाल सीमा पर SSB और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 75 किलोग्राम गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

-

देश वाणी। रवि कुमार मिश्रा।

नरकटियागंज। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल की 44वीं बटालियन और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार की देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किया है। सुरक्षाबलों ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा स्तम्भ संख्या-429 से करीब 2.7 किलोमीटर भारतीय क्षेत्र के भीतर, पचरौता तिन मोहानी ब्रिज के पास से एक तस्कर को दबोचा। उसके पास से लगभग 75.3 किलोग्राम गांजा बरामद किया  है।

​मिली जानकारी के अनुसार, यह सफलता खुफिया जानकारी के आधार पर मिली। मंगलवार की रात करीब 2 बजे पचरौता के कार्यक्षेत्र में एसएसबी और बिहार पुलिस ने संयुक्त रूप से रात्रि नाका लगाया था। नाका दल का नेतृत्व एसएसबी के सामान्य निरीक्षक जयप्रकाश कर रहे थे।

​इसी दौरान नेपाल की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति सिर पर बोरी रखकर भारत की सीमा में दाखिल होता दिखाई दिया। जब सुरक्षाबलों ने उसे रोककर तलाशी ली, तो बोरी से 75.3 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए तस्कर की पहचान मानपुर थाना के खैरवा टोला निवासी 39 वर्षीय रविन्द्र यादव के रूप में हुई है। तस्कर से ​पूछताछ में यह बात सामने आई है कि तस्कर इस खेप को नेपाल से लाकर भारतीय बाजारों में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था, ताकि मोटी रकम कमाई जा सके।

 सामान्य निरीक्षक ने बताया कि जब्ती के बाद इसकी सूचना तुरंत समवाय प्रभारी को दी गई। एसएसबी ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पकड़े गए तस्कर और बरामद गांजे को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भंगाहा पुलिस थाने को सुपुर्द कर दिया है।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts