HomeBIHARबेतियाजमीन की पैमाइश को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, पुलिसकर्मी भी...

जमीन की पैमाइश को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, पुलिसकर्मी भी घायल

देश वाणी। नौशाद अहमद। लौरिया।

लौरिया। बसवरिया पराउटोला पंचायत के लोहरपटिया नयी बस्ती में रविवार को जमीन की पैमाइश के दौरान दो पट्टीदार पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोगों के साथ मौके पर पहुंची पुलिस टीम के कुछ जवान भी चोटिल हो गए। घटना में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की जानकारी है। वही गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया। बताया जाता है कि दरोगा प्रसाद और विपिन प्रसाद के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद को समाप्त कराने के लिए रविवार को ग्रामीण स्तर पर पंचायती बुलाई गई थी। पंचायती के दौरान जमीन की पैमाइश कराई जा रही थी। इसी बीच पैमाइश को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला करने लगे।

मारपीट की सूचना मिलने के बाद लौरिया थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने के बाद भी दोनों पक्षों के बीच विवाद शांत नहीं हुआ। झड़प के दौरान पुलिस टीम के चार लोगो की घायल होने की बात सामने आई है। घायलों में पलक कुमारी, शत्रुघ्न प्रसाद, हरिकेश प्रसाद और जिसु कुमार समेत अन्य लोग शामिल हैं। पलक कुमारी और जिसु कुमार की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने बताया कि पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है। क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है तथा घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular