SHABD,Delhi, September 4,
Synopsis : झारखंड के पलामू ज़िले में पुलिस और TSPC माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मनातू के केदल जंगल में हुई इस मुठभेड़ में पुलिस के 2 जवान शहीद हो गये हैं वहीं एक जवान घायल हो गया है।
इस मुठभेड़ में पुलिस के 2 जवान संतन मेहता और सुनील राम शहीद हो गए और एक जवान रोहित कुमार घायल हो गये। कुछ नक्सलियों के घायल और मारे जाने की भी ख़बर है, लेकिन अभी उनका शव नहीं मिल पाया है।
SHABD,Delhi, September 4,
सितंबर 04, पलामू:
झारखंड के पलामू ज़िले में पुलिस और TSPC माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मनातू के केदल जंगल में हुई इस मुठभेड़ में पुलिस के 2 जवान शहीद हो गये हैं वहीं एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान रोहित कुमार का इलाज जारी है।
दरअसल नक्सलियों के खिलाफ पलामू पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ नक्सली केदल जंगल में मौजूद हैं और किसी घटना को अंजाम देने की फ़िराक़ में है। जिसके बाद विशेष अभियान शुरू किया गया, जिसमें माओवादियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई किया।
इस मुठभेड़ में पुलिस के 2 जवान संतन मेहता और सुनील राम शहीद हो गए और एक जवान रोहित कुमार घायल हो गए। कुछ नक्सलियों के घायल और मारे जाने की भी ख़बर है, लेकिन अभी उनका शव नहीं मिल पाया है। पूरे इलाके में घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। घटना के बाद दोनों शहीद जवानों और एक घायल जवान को मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है, जहां घायल जवान का डॉक्टरों की टीम ने सफल ऑपरेशन किया है।
घटना की जानकारी के बाद एसपी रिष्मा रमेशन, प्रशिक्षु IPS शुभम नागरगोजे समेत सभी अधिकारी अस्पताल में कैंप कर रहे हैं। वरीय अधिकारियों ने घायल और पीड़ित परिवार का हाल-चाल लिया और परिजनों को ढांढस बंधाया।
वीडियो कैप्शन: केदल जंगल में उग्रवादियों से मुठभेड़
Jharkhand| Singbhum| Palamu|Encounter between police and TSPC extremists, two jawans martyred. SHABD,Delhi, September 4,