HomeUncategorizedहरसिद्धि के गायघाट मे कृषि विभाग द्वारा किसानों को अनुदानित दर पर...

हरसिद्धि के गायघाट मे कृषि विभाग द्वारा किसानों को अनुदानित दर पर मिल रहा है हाइब्रिड धान।

मोतिहारी। आशा कुमारी 
हरसिद्धि प्रखंड में कृषि विभाग द्वारा किसानों को अनुदानित हाइब्रिड धान बीज उपलब्ध कराने की पहल शुरू कर दी गई है। इस योजना के तहत बीआरएन के अधिकृत डीलर शिव शक्ति खाद बीज भंडार, गायघाट के माध्यम से सोमवार से बीज वितरण का कार्य जारी है। अनुदान पर उन्नत किस्म के धान बीज मिलने से किसानों में काफी उत्साह देखा जा रहा है और उनके चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। बीज वितरण कार्य प्रखंड कृषि पदाधिकारी राघव प्रसाद के दिशा-निर्देश में किया जा रहा है। कृषि सलाहकार ठाकुर जयराम सिंह और भारतेन्दु प्रसाद की देखरेख में डीलर केंद्र पर सुव्यवस्थित तरीके से किसानों को बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पात्र किसानों तक पारदर्शिता के साथ योजना का लाभ पहुंचे। बीएओ राघव प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ फसल योजना के अंतर्गत किसानों को न केवल हाइब्रिड धान, बल्कि अरहर के बीज भी अनुदानित दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा किसानों को आय बढ़ाने के उद्देश्य से स्वीट कॉर्न और बेबी कॉर्न जैसे वैकल्पिक फसलों के बीज भी उपलब्ध कराने की योजना है। इससे किसानों को फसल विविधीकरण का लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कृषि विभाग की इस पहल को किसानों ने सराहनीय बताया है। उनका कहना है कि समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज मिलने से उत्पादन में वृद्धि होगी और लागत भी कम आएगी। प्रखंड स्तर पर चल रही इस योजना से बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित हो रहे हैं और आने वाले समय में बेहतर पैदावार की उम्मीद जता रहे हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular