माला सिन्हा
पीपराकोठी : थाना क्षेत्र के पंडितपुर बारागाछी गांव में हत्या के प्रयास के मामले में स्थानीय थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंडितपुर बारागाछी गांव निवासी मदन राय एवं हरदेव राय के रूप में हुई है. दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बताया जाता है कि हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी. इसी क्रम में गुप्त सूचना एवं उपलब्ध जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को थाने लाया गया, जहां आवश्यक पूछताछ एवं कागजी प्रक्रिया पूरी की गई. इस संबंध में थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि हत्या के प्रयास के मामले में पंडितपुर बारागाछी गांव से मदन राय एवं हरदेव राय को गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.



