मोतिहारी: जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र लोगों को नि:शुल्क विधिक सहायता देने को लेकर पंचायत स्तर पर विधिक सहायता केंद्र खोलने की पहल शुरु की है।जिसके तहत गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बंजरिया प्रखंड के सेमरा गांव स्थित पंचायत सरकार भवन में विधिक सहायता केंद्र का शुभारंभ किया।इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार से आए श्रीलाल प्रसाद,सरपंच अशोक राय,उपसरपंच शत्रुघ्न भगत और पंचायत सचिव मनोज कुमार साह समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।विधिक सहायता केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को नि:शुल्क विधिक परामर्श एवं सलाह,कानूनी जागरुकता एवं साक्षरता और पात्र व्यक्तियों को नि:शुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाएगी।
दरअसल,विधिक सहायता केंद्र द्वारा लोगों को किसी मामले में मध्यस्थता सेवाओं के अलावा जिला में आयोजित होने वाले लोक अदालत की तैयारी एवं सहयोग के साथ हीं वंचित एवं कमजोर लोगों के लिए नि:शुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है।



