HomeBIHARगोड्डा पुलिस ने 20 पुड़िया में पैक 2.78 ग्राम ब्राउन शुगर के...

गोड्डा पुलिस ने 20 पुड़िया में पैक 2.78 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

Normal
0

false
false
false

EN-US
X-NONE
X-NONE

/* Style Definitions */
table.MsoNormalTable
{mso-style-name:”Table Normal”;
mso-tstyle-rowband-size:0;
mso-tstyle-colband-size:0;
mso-style-noshow:yes;
mso-style-priority:99;
mso-style-parent:””;
mso-padding-alt:0cm 5.4pt 0cm 5.4pt;
mso-para-margin-top:0cm;
mso-para-margin-right:0cm;
mso-para-margin-bottom:8.0pt;
mso-para-margin-left:0cm;
line-height:107%;
mso-pagination:widow-orphan;
font-size:10.0pt;
font-family:”Arial”,”sans-serif”;
mso-ansi-language:EN-US;}

SHABD,GODDA, June 2,

गोड्डा पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी
कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके
पास से 20 पुड़िया में पैक 2.78 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों
को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 
गोड्डा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खटनई और प्रतापपुर हटिया से आमड़ाकामत
जाने वाली सड़क पर कुछ लोग ब्राउन शुगर के सेवन और खरीद-बिक्री के लिए एकत्रित हुए
हैं। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक आकाश भारद्वाज के नेतृत्व
में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी टीम ने खटनई शिव मंदिर और प्रतापपुर
हटिया के पास अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान प्रतापपुर हटिया के समीप तीन लोगों को
गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उनके पास से 20 पुड़िया में रखी गई 2.78 ग्राम ब्राउन
शुगर, एक पैकेट सिगरेट और एक माचिस बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खटनई निवासी
19 वर्षीय सत्यजीत पासवान, 22 वर्षीय गौरव कुमार और 40 वर्षीय बालमुकुंद साह के रूप
में हुई है। पुलिस ने इस मामले में मोतिया ओपी कांड संख्या 78/26 दर्ज कर तीनों आरोपियों
को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।  पुलिस
अधिकारियों ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार और इसके सेवन पर रोक लगाने के लिए लगातार
अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से भी नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी सूचना को
पुलिस तक पहुंचाने की अपील की है, ताकि ऐसे अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा
सके।

 

Godda police arrested three smugglers with 2.78 grams of brown sugar packed in 20 packets.

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular