spot_img
Wednesday, July 15, 2026
Homeबिहारमोतिहारीसोनबरसा हाई स्कूल के किशोरियों को माहवारी स्वच्छता के प्रति किया गया...

सोनबरसा हाई स्कूल के किशोरियों को माहवारी स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित।

-

मोतिहारी। आशा कुमारी 
हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के श्री रामेश्वर उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय 10+2 सोनबरसा में किशोरियों के लिए पांच दिवसीय माहवारी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुरू हुआ। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार प्रसाद के नेतृत्व में किया जा रहा है, जबकि किशोरियों के लिए नामित नोडल शिक्षिका रिंकी कुमारी उन्हें स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर रही हैं। कार्यक्रम के तहत छात्राओं के बीच माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य विषय पर चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 9 एवं 10 की लगभग 80 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने अपने चित्रों के माध्यम से माहवारी के दौरान स्वच्छता, पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां तथा समाज में फैली भ्रांतियों को दर्शाया। प्रधानाध्यापक संतोष कुमार प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों में माहवारी को लेकर जागरूकता बढ़ाना, इससे जुड़ी समस्याओं एवं संकोच को दूर करना तथा उन्हें स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। छात्राओं को बताया गया कि माहवारी के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए तथा शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों और विटामिनों की पूर्ति के लिए संतुलित एवं पौष्टिक भोजन का सेवन करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शिक्षिकाओं ने छात्राओं को माहवारी प्रबंधन, स्वास्थ्य सुरक्षा तथा स्वच्छता संबंधी विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। शिक्षिकाओं ने कहा कि सही जानकारी और जागरूकता के माध्यम से किशोरियां स्वस्थ रहकर अपने शैक्षणिक एवं सामाजिक जीवन में बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं। विद्यालय में आयोजित यह जागरूकता अभियान छात्राओं के बीच काफी प्रभावी एवं प्रेरणादायक साबित हो रहा है।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts