HomeBig Breakingपूर्व मुख्यमंत्री और JMM संस्थापक शिबू सोरेन का निधन

पूर्व मुख्यमंत्री और JMM संस्थापक शिबू सोरेन का निधन

-

SHABD,New Delhi, August 4, 

Synopsis : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक शिबू सोरेन आज सुबह दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया है। उन्होंने 81 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

अगस्त 04, नई दिल्ली: 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक शिबू सोरेन का आज दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया है। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में उन्होंने 81 साल की उम्र में सुबह 8.56 मिनट पर अंतिम सांस ली।

शिबू सोरेन लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में चल रहा था। हालांकि तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा था और हालत ज्यादा खराब होने के बाद उनको पिछले कुछ दिनों से वेन्टिलेटर पर रखा गया था।

उनको किडनी की समस्या थी, जिसके चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्होंने अगल झारखंड राज्य की स्थापना के लिए संघर्ष किया था। शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक थे। वह 38 सालों तक झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष रहे।

अभी शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री हैं। वह लगातार दूसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री हैं। वर्तमान में हेमंत सोरेन ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भी हैं। जबकि शिबू सोरेन अभी पार्टी संरक्षक थे।

Former Jharkhand CM and JMM Founder Shibu Soren Passes Away

Related articles

Bihar

Latest posts