HomeBIHARएसपी स्वर्ण प्रभात के दो साल के कार्यकाल में मोतिहारी पुलिस को...

एसपी स्वर्ण प्रभात के दो साल के कार्यकाल में मोतिहारी पुलिस को मिली है बड़ी कामयाबी, 52 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ जब्त, 669 तस्कर गिरफ्तार

साक्ष्य इकट्ठा कर ससमय कोर्ट मे प्रस्तुत कर पुलिस ने 100 मादक तस्करों को सजा दिलाने का किया है काम।
अधिवक्ता संतोष ठाकुर ने कहा, दो वर्षो मे मोतिहारी पुलिस ने किया है बेहतर कार्य।
देशवाणी। आशा कुमारी 
मोतिहारी।
एसपी स्वर्ण प्रभात के कार्यकाल में पिछले दो वर्षों के दौरान मोतिहारी पुलिस ने नशे के विरुद्ध छेड़े गए अभियान में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुलिस ने इस अवधि में करीब 52.66 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए हैं, जबकि 669 मादक तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
सबसे बड़ी बात यह है कि पुलिस ने ससमय कोर्ट में साक्ष्य प्रस्तुत कर 100 मादक तस्करों को सजा दिलाने का काम किया है, जो मोतिहारी पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
इस संबंध में वरीय अधिवक्ता शिवपूजन प्रसाद ठाकुर के पुत्र अधिवक्ता संतोष ठाकुर ने कहा कि एसपी स्वर्ण प्रभात के पिछले दो वर्षों के कार्यकाल में मादक तस्करी के विरुद्ध मोतिहारी पुलिस ने उल्लेखनीय कामयाबी हासिल की है। समय पर चार्जशीट दाखिल करने और मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत करने के कारण ही बड़ी संख्या में तस्करों को सजा मिल सकी है।
वहीं, एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि सुरक्षित समाज पुलिस की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि “नशामुक्त मोतिहारी” के संकल्प के तहत पुलिस लगातार काम कर रही है। जिले को नशे के जाल से मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
एसपी ने आम लोगों से अपील की है कि नशे से दूरी बनाए रखें और यदि कहीं भी मादक पदार्थों की तस्करी या बिक्री की सूचना मिलती है, तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई पुलिस के साथ-साथ समाज की भी है और सभी के सहयोग से ही मोतिहारी को नशामुक्त बनाया जा सकता है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular