spot_img
Saturday, June 13, 2026
HomeStateयूपी में मुठभेड़, छह अपराधी गिरफ्तार--- अपराध को जो देगा अंजाम, पुलिस...

यूपी में मुठभेड़, छह अपराधी गिरफ्तार— अपराध को जो देगा अंजाम, पुलिस करेगी काम तमाम

-

SHABD,PRATAPGARH,BULANDSAHAR, November 17,


बुलंदशहर और प्रतापगढ़ में देर रात पुलिस मुठभेड़, छह अपराधी गिरफ्तार-

बुलंदशहर में मुठभेड़: चार अपराधी दबोचे गए
उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार देर रात बुलंदशहर में पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। यह घटना कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के कसेरु कट के पास वाहन चेकिंग के दौरान हुई।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने दो बाइक पर सवार चार संदिग्धों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर ही गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए। अन्य दो को पुलिस ने मौके से दबोच लिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

मौके से पुलिस ने दो अवैध पिस्टल, दो मोटरसाइकिल और कई कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह के नेतृत्व में की गई।
(बाइट: पूर्णिमा सिंह, सीओ खुर्जा)
[वीडियो लिंक: https://x.com/i/status/1990223525140140079]


प्रतापगढ़ में भी एनकाउंटर: दो शातिर गिरफ्तार

प्रतापगढ़ जिले के कोडोर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच नहर के पास मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने आदित्य और दीपक नामक दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी उत्तराखंड के लखनपुर निवासी हैं और इन पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ये दोनों ट्रेन और बस में यात्रा करने वाले निर्दोष यात्रियों को निशाना बनाकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।


(बाइट: शैलेंद्र लाल, एएसपी प्रतापगढ़)
[वीडियो लिंक: https://x.com/i/status/1990224626568581443]


पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

मुठभेड़ के बाद सभी घायल अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत सुधरने पर पुलिस इन्हें जेल भेजेगी। इनके अन्य साथियों की तलाश जारी है और संबंधित थानों में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Encounter/Shootout in UP’s Bulandshahr and Pratapgarh, six criminals arrested. The police will finish/deal decisively with anyone who commits a crime. SHABD,PRATAPGARH,BULANDSAHAR, November 17,

Related articles

Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts