HomeBIHARमोतिहारी'एक किसान, अनेक आय-स्रोत' से बनेगी समृद्धि की राह: राधा मोहन सिंह

‘एक किसान, अनेक आय-स्रोत’ से बनेगी समृद्धि की राह: राधा मोहन सिंह

मोतिहारी में 350 करोड़ से होगा मदर डेयरी का विस्तार, चंपारण बनेगा ग्रामीण उद्यमिता का मॉडल

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। तीन दिवसीय कृषि, पशुपालन, मत्स्यकीय उद्यमी उन्नति मेला-2026 के समापन पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने गुरुवार को कहा कि सरकार का मुख्य ध्येय अन्नदाता को केवल उत्पादक बनाए रखने के बजाय एक सफल कृषि-उद्यमी के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों की वास्तविक समृद्धि सिर्फ पारंपरिक फसल उत्पादन से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए पशुपालन, मत्स्यपालन, बागवानी और मधुमक्खी पालन जैसे विविधीकृत आय स्रोतों को अपनाना होगा। वर्तमान कृषि नीति का फोकस अब उत्पादन के साथ-साथ लागत घटाने, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, वैल्यू एडिशन और सुदृढ़ बाजार उपलब्ध कराने पर केंद्रित है, जिससे पूरी वैल्यू चेन मजबूत हो सके।

चंपारण के आर्थिक विकास की रूपरेखा रखते हुए उन्होंने घोषणा की कि मोतिहारी स्थित मदर डेयरी प्लांट का 350 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार किया जाएगा, जिससे दूध के साथ-साथ अन्य मूल्यवर्धित उत्पादों का उत्पादन बढ़ेगा और स्थानीय पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा। श्री सिंह ने महिलाओं और युवाओं से कृषि-उद्यमिता से जुड़ने का आह्वान करते हुए ‘एक किसान, अनेक आय-स्रोत’ के विजन पर बल दिया। उन्होंने दोहराया कि प्रसंस्करण, डेयरी और बागवानी को बढ़ावा देकर चंपारण को समग्र ग्रामीण समृद्धि के एक राष्ट्रीय मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular