HomeBIHARदरभंगादरभंगा में युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका

दरभंगा में युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका

SHABD,दरभंगा, May 2,

दरभंगा के लहेरियासराय में युवक का गोली लगा शव मिला। प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका है। पुलिस सीसीटीवी व FSL की मदद से जांच कर रही है। 

दरभंगा | दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के भिगो मोहल्ले में शनिवार को एक युवक का गोली लगा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) भेज दिया है। मामले की जांच में एफएसएल टीम को भी शामिल किया गया है।

मृतक की पहचान एपीएम थाना क्षेत्र के सिरनिया गांव निवासी मो. रहमत अली के 24 वर्षीय पुत्र मो. अरमान के रूप में की गई है। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने बताया कि अरमान का एक युवती से प्रेम संबंध था। शुक्रवार की शाम वह युवती के साथ एक होटल गया था। वहां से निकलने के बाद कुछ अज्ञात युवकों द्वारा उसका पीछा किए जाने और नाका छह के पास उसके साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई है।

परिजनों के अनुसार इस दौरान अरमान ने अपने परिजनों से ऑनलाइन माध्यम से दो हजार रुपये भी मंगवाए थे, जिसके बाद से उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया था। रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने एपीएम थाना में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

शनिवार को पुलिस द्वारा युवक की हत्या की सूचना दिए जाने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

बाइट

– मुहम्मद तणबीर आलम मृतक के मामा 

बाइट

– नाजिया हसन ,उप मेयर दरभंगा नगर निगम

बाइट

– मोहम्मद परवेज,मृतक के मामा

Caption : दरभंगा के लहेरियासराय में युवक का गोली लगा शव मिला। प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका है। पुलिस सीसीटीवी व FSL की मदद से जांच कर रही है।

Youth shot dead in Darbhanga, love affair suspected

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular