spot_img
Sunday, July 19, 2026
Homeबिहारमोतिहारीचंपारण के लाल सेतु मिश्रा का एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय...

चंपारण के लाल सेतु मिश्रा का एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन

-

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण के उभरते हुए धावक सेतु मिश्रा अब अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स ट्रैक पर भारत की उम्मीद बनकर दौड़ेंगे। चीन के आडोस में आगामी 9 से 12 जुलाई तक आयोजित होने वाली अंडर-23 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में सेतु मिश्रा का चयन किया गया है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा घोषित आधिकारिक टीम में जगह बनाकर सेतु ने न सिर्फ चंपारण, बल्कि पूरे बिहार का मान बढ़ाया है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेतु मिश्रा 400 मीटर और 4 × 400 मीटर रिले स्पर्धा में भारत की तरफ से चुनौती पेश करेंगे।

सेतु मिश्रा ने इसी वर्ष रांची में आयोजित सीनियर फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपनी रफ्तार का लोहा मनवाया था। उन्होंने 400 मीटर की दौड़ को मात्र 46.29 सेकंड में पूरा कर अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज किया था। इसी बेमिसाल प्रदर्शन के दम पर उन्होंने अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया और राष्ट्रीय स्तर के कई दिग्गज धावकों को पीछे छोड़ते हुए अपनी एक खास पहचान बनाई।

सेतु की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे बिहार के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में उत्साह की लहर है। संघ के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष शरण ने बधाई देते हुए कहा है कि सेतु की यह उपलब्धि बिहार के उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए एक महान प्रेरणा है। अब हमारे राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय फलक पर भी तिरंगा लहरा रहे हैं। संघ के सचिव अरविंद कुमार ने खेल के बदलते परिदृश्य पर खुशी जताते हुए कहा कि बिहार में खेलों का माहौल अब पूरी तरह बदल चुका है। खिलाड़ियों को सही मंच मिल रहा है और वे वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। सेतु मिश्रा की इस बड़ी कामयाबी पर संघ के उपाध्यक्ष डॉ. कुमार सौरभ, डॉ. कमलेश कुमार, डॉ. रिचा भारद्वाज, अमित सेन, रामेश्वर प्रसाद, विमल कांत सिंह, उमेश प्रसाद, भानु प्रकाश, अरुण गुप्ता, ऋषि राज, सर्वेश भारद्वाज और अमन पांडे ने उन्हें बधाई दी। इनके आलावें जिले के खेल जगत से जुड़े प्रमुख सदस्यों सिद्धार्थ वर्मा, पंकज वर्मा, अप्पू कुमार, राजेश कुमार, प्रभाकर जयसवाल, रविराज, दिलीप कुमार सिंह एवं जिला खेल पदाधिकारी शुभम कुमार ने भी सेतु मिश्रा को देश का गौरव बढ़ाने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। पूरा देश अब चीन के ट्रैक पर सेतु की रफ्तार देखने के लिए उत्सुक है।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts