spot_img
Sunday, July 19, 2026
Homeबिहारमोतिहारीनगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में सफाई, स्ट्रीट लाइट...

नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में सफाई, स्ट्रीट लाइट और जल-निकासी को लेकर कड़े फैसले, लापरवाही पर गिरेगी गाज

-

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को आयोजित की गई, जिसमें शहर की सूरत बदलने और जन-सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए। महापौर प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में साफ-सफाई, जल-जमाव से मुक्ति, खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में साफ तौर पर चेतावनी दी गई कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शहर के सभी वार्डों में नियमित और गुणवत्तापूर्ण साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी। कूड़ा उठाने और झाड़ू लगाने के काम में ढिलाई बरतने पर संबंधित स्वच्छता निरीक्षक, वार्ड जमादार और कार्यदायी एजेंसी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी। वर्षा ऋतु को देखते हुए जल-जमाव वाले क्षेत्रों से त्वरित जल-निकासी की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए मुख्य नालों और गलियों की नालियों की नियमित सफाई का आदेश दिया गया है।वहीं शहर में बंद पड़ी और खराब एलईडी स्ट्रीट लाइटों को तुरंत ठीक कर सुचारु रूप से चालू किया जाएगा। सार्वजनिक और पिंक शौचालयों की लंबित योजनाओं का एग्रीमेंट पूरा कर जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। गांधी चौक के समीप एक नए सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही नव-निर्मित शौचालयों को औपचारिकताएं पूरी कर जनता के लिए खोल दिया जाएगा। विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए लंबित प्राक्कलन को जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। नगर निगम क्षेत्र में साइनेज लगाने से जुड़ी सभी प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रियाओं को जल्द पूरा कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर काम शुरू और खत्म करने का निर्देश दिया गया है।

महापौर प्रीति कुमारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि बैठक में लिए गए निर्णयों और पूर्व के प्रस्तावों का गंभीरता से पालन किया जाए। किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी, लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी और एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमारा उद्देश्य मोतिहारी के नागरिकों को एक स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित शहर प्रदान करना है।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts