HomeBIHARमोतिहारीवंदे मातरम् के कथित अपमान पर भड़का भाजयुमो, मोतिहारी में सोनिया गांधी...

वंदे मातरम् के कथित अपमान पर भड़का भाजयुमो, मोतिहारी में सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला फूंका

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिला मुख्यालय में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष बबलू पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चरखा पार्क से गांधी चौक तक आक्रोश जुलूस निकाला और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

गांधी चौक पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बबलू पासवान ने कहा कि वंदे मातरम् देश की स्वतंत्रता चेतना और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। इसके सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार देशवासियों की भावनाओं को आहत करता है, जिसके लिए कांग्रेस नेतृत्व को जनता से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।

इस विरोध प्रदर्शन में नगर निगम के उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, जिला महामंत्री सनी सिंह, चंदन सिंह, दिव्यांशु मिश्रा, संदीप साल्वी, सुधांशु रंजन, पंकज सिन्हा, सुधीर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular