HomeUncategorizedबेतिया : नानोसती चौक पर सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसा चीनी...

बेतिया : नानोसती चौक पर सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसा चीनी लदा ट्रक, चालक गंभीर घायल

Bettiah | अनिल शर्मा |

हादसे में गोपालगंज निवासी चालक मुन्ना यादव का टूटा पैर, अस्पताल में भर्ती पुलिस ने दोनों ट्रकों को किया ज़ब्त।

मझौलिया। थाना क्षेत्र के नानोसती चौक के समीप एनएच-727 पर गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे ट्रक का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, बालू लदा ट्रक मोतिहारी से बेतिया जाने के क्रम में नानोसती चौक के पास खड़ा था। इसी दौरान बेतिया की ओर से आ रहे चीनी लदे ट्रक ने अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

दुर्घटना में बालू लदे ट्रक के चालक मुन्ना यादव (गोपालगंज) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका एक पैर टूट गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को ज़ब्त कर यातायात बहाल कराया। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि फरार चालक की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है।

Bettiah | Majhaulia: Sugar-laden truck rams into stationary truck at Nanosati Chowk, driver seriously injured

 Slug URL

 Bettiah-road-accident-at-nanosati-chowk-majhaulia-driver-injured

 Tag Line

 Majhaulia News, NH 727 Accident, Inspector Amar Kumar, Truck Collision West Champaran, Road Safety Bihar Update

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular