spot_img
Sunday, July 19, 2026
HomeBig Breakingनरकटियागंज प्रखंड के प्रभारी प्रधान सहायक पर गबन का आरोप,जिला प्रशासन ने...

नरकटियागंज प्रखंड के प्रभारी प्रधान सहायक पर गबन का आरोप,जिला प्रशासन ने बीडीओ से मांगी रिपोर्ट

-

Bettiah. रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/नरकटियागंज।​ प्रखंड कार्यालय के नाजीर सह प्रभारी प्रधान सहायक प्रदीप पासवान पर वित्तीय अनियमितता और पद के दुरुपयोग करने का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में जिला कांग्रेस कमिटी (अल्पसंख्यक विभाग) के जिला अध्यक्ष मो. अमजद अली ने जिला पदाधिकारी को पत्र सौंपकर करवाई की मांग किया गया है।

डीएम को दिए पत्र में जिला अध्यक्ष ने बताया है कि नरकटियागंज ब्लॉक के नाजीर सह प्रभारी प्रधान सहायक प्रदीप पासवान पिछले 6 वर्षों से वरीय कर्मियों को दरकिनार कर नजारत का कार्य देख रहे हैं। वे बिचौलियों के जरिए कार्यालय का काम कराते हैं और बाहरी लोगों से रोकड़ बही लिखवाते हैं।आरोप है कि उन्होंने कमीशन लेकर अग्रिम के रूप में करोड़ों रुपये की बंदरबांट की गई है, जिसका अब तक समायोजन नहीं किया गया है, जो सीधे तौर पर सरकारी राशि के गबन का मामला है।

जिलाध्यक्ष की शिकायत पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला स्थापना उप समाहर्त्ता ने मामले में नरकटियागंज बीडीओ को पत्र जारी कर उक्त कर्मी के खिलाफ अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि लंबित व अग्रिम के समायोजन और सरकारी राशि जमा नहीं करने वालों के खिलाफ पहले भी दो बार (अगस्त और अक्टूबर 2025 में) दिशा-निर्देश दिए गए थे, लेकिन ब्लॉक स्तर से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई।

जिला प्रशासन ने अब बीडीओ को पत्र के सभी बिंदुओं पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा अग्रिम समायोजन को लेकर अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट अविलंब उपलब्ध कराने का आदेश दिया है ताकि इसे डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts