spot_img
Thursday, April 9, 2026
Homeबिहारबेतियाचनपटिया में बंद चीनी मिल के पुनरुद्धार की कवायद तेज, नई मिल...

चनपटिया में बंद चीनी मिल के पुनरुद्धार की कवायद तेज, नई मिल की स्थापना की सिफारिश

-

Bettiah| कुन्दन शुक्ला|

राष्ट्रीय सहकारी चीनी कारखाना संघ लिमिटेड, नई दिल्ली की टीम ने चनपटिया चीनी मिल का किया विस्तृत निरीक्षण।

पुरानी मिल की स्थिति जर्जर होने के कारण विशेषज्ञ टीम ने नई चीनी मिल स्थापित करने की दी सलाह।

चनपटिया। बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को पुनर्जीवित करने की दिशा में सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में गन्ना उद्योग विभाग के निर्देश पर मंगलवार को चनपटिया स्थित बंद चीनी मिल परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

राष्ट्रीय सहकारी चीनी कारखाना संघ लिमिटेड (नई दिल्ली) की टीम ने डॉ. आरबी डॉले के नेतृत्व में जिला गन्ना पदाधिकारी रेमन्त झा के साथ मिलकर मिल परिसर, उसकी परिसंपत्तियों एवं आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया।


निरीक्षण के बाद एनएफसीएसएफ के चीफ एडवाइजर डॉ. डॉले ने स्पष्ट किया कि वर्तमान स्थिति में पुरानी चीनी मिल मरम्मत योग्य नहीं है। ऐसे में यहां नई चीनी मिल स्थापित करने की सिफारिश सरकार को भेजी जाएगी। टीम द्वारा तैयार की जाने वाली ‘केन फिजिबिलिटी रिपोर्ट’ के आधार पर आगे की कार्ययोजना तय होगी। इस सकारात्मक पहल से स्थानीय गन्ना किसानों में हर्ष का माहौल है। नई मिल की स्थापना से न केवल किसानों को बेहतर बाजार मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। मौके पर बीससूत्री उपाध्यक्ष अशोक कुमार ओझा सहित कई तकनीकी विशेषज्ञ और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Bettiah | Efforts to revive the closed Chanpatia sugar mill are gaining momentum; a team from Delhi has recommended setting up a new mill.

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts