spot_img
Thursday, April 30, 2026
HomeBreakingपश्चिम चम्पारण में नरकटियागंज सीओ सुधांशु शेखर को फुलवरिया गॉंव में बंधक...

पश्चिम चम्पारण में नरकटियागंज सीओ सुधांशु शेखर को फुलवरिया गॉंव में बंधक बनाया, कपड़े फाड़े

-

पुलिस ने सरपंच रवींद्र महतो को अभिरक्षा में लिया, विरोध में सरपंच संघ सामने आया।

अवधेश कुमार शर्मा

बेतिया: नरकटियागंज के सीओ सुधांशु शेखर को नौतनवा पंचायत के फुलवारिया गाँव में गुरुवार को बंधक बना लिया गया। मारपीट की गयी। मारपीट व बंधक बनाने के आरोप में नौतनवा पंचायत के सरपंच रविनिद्र महतो को शिकारपुर पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। इधर सरपंच रविन्द्र महतो के पक्ष में दो दर्जन से अधिक सरपच आ गये हैं। इन्होंने सरपंच श्री महतो को निर्दोष बताया है।

सुधांशु शेखर, अंचलाधिकारी, नरकटियागंज,पश्चिमी चम्पारण। – Poto-देश वाणी

सरपंच संघ के नरकटियागंज प्रखंड अध्यक्ष राकेश मणि मिश्रा के नेतृत्व में सरपंचों ने मारपीट के आरोप को बेबुनियाद बताया है।

सीओ आज यहाँ एपीजे अब्दुल कलाम स्कूल के लिए सरकारी भूमि चिन्हित करने पहुंचे थे। बताया गया है कि लोगों ने इनके साथ दुर्व्यवहार किया। कपड़े भी फाड़ दिये। घटना की सूचना पर पहुँची शिकारपुर पुलिस ने इन्हें मुक्त कराया। पुलिस ने इस घटना के आरोपित नौतनवा पंचायत के सरपंच को अभिरक्षा में लिया है और इनके कथित सहयोगियों के विरूद्ध क़ानूनी कार्रवाई कर रही है।

नरकटियागंज के सीओ सुधांशु शेखर का कहना है कि –

बुधवार को वे नौतनवा में 52 बीघा गैर मजरूआ जमीन की जांच के लिए गए थे। जहां उनपर जानलेवा हमला किया गया। जान से मारने की धमकी दी गयी।

सूचना मिलते ही शिकारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सीओ को मुक्त कराया। पुलिस ने सरपंच रवींद्र महतो को अभिरक्षा में ले लिया।

घटना पश्चिम चम्पारण जिले के नरकटियागंज प्रखंड की नौतनवा पंचायत स्थित फुलवरिया गांव की है। बताया जा रहा है कि सीओ सुधांशु शेखर वहां सरकारी भूमि चिन्हित करने गए थे, जहां एपीजे अब्दुल कलाम स्कूल के लिए भूमि चिह्नित करने के दौरान उन पर हमला किया गया और उन्हें बंधक बना लिया गया।

कुछ ग्रामीणों ने सीओ पर भी गंभीर आरोप भी लगाए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही शिकारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सरपंच समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

Narkatiaganj CO Sudhanshu Shekhar Held Hostage, Clothes Torn in Fulwaria Village, West Champaran

Related articles

Video thumbnail
Bettiah| बगहा के रामनगर में पुट्टू मिश्र की गोली मारकर हत्या, 27 April 2026
00:14
Video thumbnail
Raxaul | अवैध मनीएक्सचेंज काउंटर पर IPS हेमंत सिंह की Raid, भारतीय व नेपाली रुपये जब्त, गिरफ्तार।
03:45
Video thumbnail
जहानाबाद पहुंचे लालू यादव, शादी समारोह में पहुंचकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद, PBSHABD
00:33
Video thumbnail
Raxaul | देखिए कैसे होती है? कुर्की - जब्ति, 26 April 2026
01:43
Video thumbnail
25 April 2026
01:44
Video thumbnail
Bettiah Madhopur KVK, 'Multilayer farming' is changing the fortunes of small farmers.
00:31
Video thumbnail
माधोपुर कृषि विज्ञान केन्द्र में लीजिए ट्रेनिंग कम जमीन में ज्यादा मुनाफा :
00:23
Video thumbnail
रक्सौल | बॉर्डर पर मानव तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम, नाबालिग लड़की को साहिल के चंगुल से कराया मुक्त
00:48
Video thumbnail
रक्सौल | अवैध मनी एक्सचेंज काउंटर पर ASP Hemant Singh की रेड, 45 लाख नकद के साथ एक गिरफ्तार
00:13
Video thumbnail
रक्सौल | अवैध मनी एक्सचेंज काउंटर, पुलिस-एसएसबी की रेड, 45 लाख नकद साथ एक गिरफ्तार,ASP Hemant Singh-
02:31

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts