HomeUncategorizedबेतिया में 30 को भगवान परशुराम का भव्य जन्मोत्सव, तैयारियों को लेकर...

बेतिया में 30 को भगवान परशुराम का भव्य जन्मोत्सव, तैयारियों को लेकर बैठक

Bettiah | अवधेश शर्मा |

बेतिया नगर के बानूछापर में युवाओं ने बैठक की, जिसमें भगवान परशुराम जन्मोत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाने को लेकर तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गयी। यह जन्मोत्सव 30 अप्रैल 2025 को आयोजित किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता विशाल कुमार मिश्र ने की। उन्होंने कहा कि परशुराम जन्मोत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक मूल्यों को संरक्षित करने का सशक्त माध्यम है। बैठक में समाज के लिए प्रेरणा का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर अतुल पाण्डेय, विवेक तिवारी, मंटू तिवारी, मुकेश पाण्डेय, युवराज तिवारी, प्रशांत मिश्र, नागेंद्र त्रिपाठी, आयुष वत्स, निर्भय मिश्र समेत दर्जनों युवा उपस्थित रहे।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular