spot_img
Thursday, May 14, 2026
HomeBreakingरेड क्रॉस सोसायटी विश्व का सबसे बड़ा मानवतावादी संगठन : रेणु देवी

रेड क्रॉस सोसायटी विश्व का सबसे बड़ा मानवतावादी संगठन : रेणु देवी

-

सदस्यता प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम में मंत्री ने रखे विचार

Bettiah | अवधेश कुमार शर्मा

बेतिया: बिहार सरकार की पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी ने कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी विश्व का सबसे बड़ा मानवतावादी स्वयंसेवी संगठन है। यह मानवता की सेवा का पर्याय है। कोई भी संगठन अपने सदस्यों और स्वयंसेवकों से पहचाना जाता है।

रेड क्रॉस की सेवा भावना की सराहना

रेणु देवी ने रेड क्रॉस भवन, बेतिया में आयोजित सदस्यता प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम में कहा कि जिला रेड क्रॉस सोसायटी ने अपने मानवीय कार्यों और गतिविधियों से सेवा क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई है। यह सब सक्रिय सदस्यों और स्वयंसेवकों की सेवा भावना और सहयोग से ही संभव हुआ है। उन्होंने सभी सदस्यों से इस सेवा अभियान की ऊर्जा बनाए रखने और इसे आगे बढ़ाने की अपील की।

मुख्य अतिथि का स्वागत और कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम की अध्यक्षता रेड क्रॉस शाखा के वाइस चेयरमैन विश्वनाथ झुनझुनवाला ने की।

  • सचिव डॉ. जगमोहन कुमार, संयुक्त सचिव जगदेव प्रसाद, प्रबंध समिति सदस्य सैयद अब्दुल मजीद और सैयद शकील अहमद, आजीवन सदस्य इंदु कुमारी ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
  • कार्यक्रम का संचालन डॉ. जगमोहन कुमार और धन्यवाद ज्ञापन जगदेव प्रसाद ने किया।

रेड क्रॉस की गतिविधियों पर चर्चा

प्रबंध समिति सदस्य लालबाबू प्रसाद और रेमी पीटर हेनरी तथा सदस्य इंदु कुमारी ने रेड क्रॉस के उद्देश्यों और गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में चार दर्जन से अधिक महिला-पुरुष सदस्यों को सदस्यता प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

उपस्थित प्रमुख सदस्य और स्वयंसेवक

इस अवसर पर प्रबंध समिति सदस्य श्याम राज, आजीवन सदस्य संदीप कुमार, अमित कुमार श्रीवास्तव, डॉ. राजीव नयन, डॉ. राकेश रंजन, बिहारी लाल प्रसाद, अर्चना कुशवाहा, फ्रांसिस जेवियर, चंदन लकरा, दिनेश कुमार, जेम्स माइकल, सुंदरम देवी, सुनीता शर्मा, देवेन्द्र कुमार यादव, समीर खान, अवधेश कुमार, जितेंद्र शर्मा, अंकित अग्रवाल, कृष्ण मोहन प्रसाद, आदित्य राज, प्रदीप केशान, रामबाबू साह, संदीप कुमार अग्रवाल, अंजनी कुमार सिन्हा, अरुण कुमार बरनवाल, स्वयंसेवक राम कुमार, इमरान कुरैशी और कर्मी मधुरेन्द्र चौबे उपस्थित रहे।

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts