spot_img
Wednesday, June 24, 2026
Homeबिहारबेतियाबेतिया : फर्जी शादी कराने वाले गिरोह के सरगना अली अहमद व...

बेतिया : फर्जी शादी कराने वाले गिरोह के सरगना अली अहमद व चार दुल्हनें सहित 9 गुर्गे गिरफ्तार

-

Bettiah | अवधेश शर्मा|



गिरोह के नौ सदस्य गिरफ्तार

बेतिया के मैनाटांड़ थाना क्षेत्र की पुलिस ने फर्जी विवाह कराने वाले के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए नौ महिला और पुरुषों को दबोच लिया है। यह गिरोह भोले-भाले युवकों और विधुरों को अपने जाल में फंसाकर शादी करवाते हैं और फिर घर का कीमती सामान व नकद लेकर दुल्हन गायब हो जाती हैं।


धोखाधड़ी का तरीका

एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया

“यह गिरोह पहले शादी का झांसा देकर पीड़ित से मोटी रकम वसूल करता था। इसके बाद विवाह संपन्न होने के तुरंत बाद कथित दुल्हन घर का बहुमूल्य सामान समेटकर फरार हो जाती थी।”


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में —

  • अली अहमद (बौद्ध बरवा, मैनाटांड़) – गैंग का सरगना
  • प्रमेश राम (बहुअरी देवराज, लौरिया)
  • राजा पांडेय (नंदपुर, शिकारपुर)
  • नंदकिशोर राम (चिउटंहा, भंगहा)
  • मनोज साह (बगहा)
  • तथा चार महिलाएं शामिल हैं।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह दूसरे राज्यों से महिलाओं को बुलाता था। इनमें से अधिकांश पहले से विवाहित होती थीं और इनका काम केवल पीड़ितों को शादी के नाम पर फंसाकर ठगना था।


बरामदगी और कार्रवाई-

छापेमारी के दौरान पुलिस ने इस गैंग से एक बोलेरो वाहन, दो मोटरसाइकिल और नौ मोबाइल फोन हासिल किए। बरामद मोबाइल की जांच से गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने की कवायद जारी है। सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।


छापेमारी टीम की भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में मैनाटांड़ थानाध्यक्ष शंभु शरण गुप्ता, शिकारपुर थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह, एसआई अनीता कुमारी सहित कई पुलिस अधिकारियों और जवानों ने अहम भूमिका निभाई।


Bettiah: Fake Marriage Racket Busted, Kingpin Ali Ahmad and Four Women Among 9 Arrested

Sources

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts