spot_img
Wednesday, June 24, 2026
Homeबिहारमोतिहारीबेतिया में विजिलेंस टीम : एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप...

बेतिया में विजिलेंस टीम : एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में जिला मत्स्य पदाधिकारी गिरफ्तार

-

Bettiah | हृदयानंद सिंह यादव|


निगरानी विभाग की दबिश

पश्चिमी चम्पारण जिले में सोमवार को निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जिला मत्स्य पदाधिकारी पीयूष रंजन को घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस टीम के मुताबिक, अधिकारी को एक लाख रुपये रिश्वत लेते समय रंगे हाथ पकड़ा गया है।

गिरफ्तारी से जिले में मचा हड़कंप

जैसे ही यह खबर सामने आयी, जिले भर में सनसनी फैल गयी। सरकारी दफ्तरों से लेकर आम नागरिकों के बीच यह विषय चर्चा का केंद्र बन गया। लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सकारात्मक संदेश देती है।

शिकायत से शुरू हुई कार्रवाई
यह पूरा मामला बैरिया प्रखंड के पखनाहा बाजार निवासी मुराद अनवर की शिकायत पर दर्ज हुआ। दरअसल, उनकी मां प्रधानमंत्री मत्स्य योजना की लाभुक थीं। योजना के तहत 25 लाख की परियोजना पर सरकार की ओर से 10 लाख रुपये की सब्सिडी दी जानी थी। लेकिन आरोप है कि सब्सिडी को स्वीकृति देने के लिए संबंधित अधिकारी ने 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की।

लिखित शिकायत पर हुई गिरफ्तारी

मुराद अनवर ने इस दबाव से परेशान होकर निगरानी विभाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद टीम ने छापेमारी कर पदाधिकारी को रिश्वत लेते समय पकड़ लिया। फिलहाल अधिकारी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

भ्रष्टाचार पर अंकुश की उम्मीद

इस घटना के बाद लोगों में उम्मीद जगी है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहने से अधिकारी वर्ग पर लगाम लगेगी और लाभुकों को योजनाओं का लाभ बिना किसी अवैध दबाव के मिल सकेगा।


Bettiah | Major Action in West Champaran : District Fisheries Officer Arrested by vigilance for Taking Rs 1 lack Bribe

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts