HomeUncategorizedबगहा में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका...

बगहा में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका से सनसनी

Bettiah | संदीप चित्रांश |

बगहा के बथवरिया थाना क्षेत्र के शेरा बाजार स्थित सरेह में बुधवार की सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान नवलपुर थाना क्षेत्र के चंद्रौल गांव निवासी 23 वर्षीय रंगीला यादव के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बथवरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

मृतक के चचेरे भाई बेचू यादव ने बताया कि रंगीला यादव गोरखपुर में रहकर मजदूरी करता था। मंगलवार को वह गोरखपुर से अपने घर चंद्रौल आया था। शाम में वह अपने कुछ दोस्तों के साथ शेरा बाजार में लगे मेले को देखने गया था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
तलाशी के दौरान शेरा बाजार से दूर सरेह स्थित एक आम के पेड़ से उसका शव बरामद हुआ। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रंगीला के गले में गमछा बांधकर उसे पेड़ से लटकाया गया था। परिजनों ने पुरानी रंजिश में दोस्तों पर हत्या की आशंका जतायी है।
बताया जा रहा है कि रंगीला यादव दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से गांव में मातम का माहौल है।
इधर, बथवरिया थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष नीतू कुमारी ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Bettiah dead-body-young -found-hanging-tree-in-bagaha-sensation

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular