spot_img
Wednesday, June 24, 2026
HomeBreakingबेतिया से चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मिले पाकिस्तानी कनेक्शन के सबूत

बेतिया से चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मिले पाकिस्तानी कनेक्शन के सबूत

-

Motihari| निखिल विजय कुमार सिंह|


बैरिया थाना क्षेत्र से पाकिस्तानी कनेक्शन रखने वाले चार युवक दबोचे गये-

पुलिस ने पश्चिमी चम्पारण जिले के बैरिया थाना अंतर्गत तधवानंदपुर गाँव से चार साइबर अपराधियों को पकड़ा है। पकड़े गये चारों साइबर अपराधियों के पाकिस्तान कनेक्शन के सबूत मिले हैं।

मोतिहारी के अगरवा निवासी महिला की शिकायत पर हुई कार्रवाई-

मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र के अगरवा मोहल्ला स्थित चिकनीघाट की एक महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पश्चिमी चम्पारण जिले के बैरिया थाना अंतर्गत तधवानंदपुर गाँव से चार साइबर अपराधियों को धर दबोचा। पकड़े गए साइबर अपराधियों के पास से पुलिस को बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री मिली है।

जिसमें 50 से अधिक एटीएम कार्ड, लैपटॉप, कई मोबाइल फोन, पासबुक और सिमकार्ड शामिल हैं। गिरफ्तार युवकों की पहचान अखिलेश कुमार, रोहित कुमार, आनंद कुमार और मनीष कुमार के रूप में हुई है।



मोबाइल में मिले पाकिस्तानी नंबर और चैटिंग के सबूत-

पुलिस ने जब आरोपियों के मोबाइल की छानबीन की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। तीन पाकिस्तानी मोबाइल नंबर उनके फोन में सेव मिले, जिनसे लगातार व्हाट्सएप कॉलिंग की जा रही थी। जांच में यह भी सामने आया कि अभियुक्तों के व्हाट्सएप पर पाकिस्तान से साइबर पुलिस की कार्रवाई से जुड़ा एक वीडियो भी भेजा गया था।


आईबी की टीम ने की लंबी पूछताछ-

गिरफ्तारी के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की टीम भी सक्रिय हो गई और साइबर थाना पहुँचकर आरोपियों से घंटों पूछताछ की। उनके मोबाइल व लैपटॉप खंगालकर कई अहम डिजिटल सबूत जुटाए गए।


एसपी ने दी जानकारी, जल्द होंगे और खुलासे-

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जब्त किए गए सभी सिमकार्ड की गहन जांच की जा रही है तथा आरोपियों से पूछताछ के दौरान उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है ताकि गिरोह के बाकी सदस्यों को भी पकड़ा जा सके।


अभियान में सक्रिय रही पुलिस टीम-

छापेमारी एवं गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में साइबर थाना के इंस्पेक्टर मनीष कुमार, दारोगा शिवम सिंह, सौरभ आनंद, प्रियंका सहित कई अन्य अधिकारी और जवान मौजूद थे।


यह खबर फिलहाल लगातार अपडेट हो रही है और जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी, और बड़े राज़ सामने आ सकते हैं।


Motihari | Four Cyber Criminals Arrested from Tadhawa in West Champaran, Pakistani Connection Exposed.

Four Cyber Criminals Arrested from Bettiah, Evidence of Pakistani Connection Found

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts