spot_img
Tuesday, June 9, 2026
HomeStateMGCU, मोतिहारी में मीडिया अध्ययन विभाग के छात्र आशीष का प्रथम प्रयास...

MGCU, मोतिहारी में मीडिया अध्ययन विभाग के छात्र आशीष का प्रथम प्रयास में यूजीसी नेट

-

मोतिहारी । देश वाणी संवाददाता।

मीडिया अध्ययन विभाग महात्मा गांधी केविवि के एमजेएमसी तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी आशीष कुमार ने नेट परीक्षा प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण की है । यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद आशीष असिस्टेंट प्रोफेसर तथा पीएचडी नामांकन हेतु योग्य हैं। 

आशीष ने बीजेएमसी की पढ़ाई भी महात्मा गांधी केविवि से ही की है ।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने शुभकामनाएं देते कहा कि यह मीडिया अध्ययन विभाग तथा विश्वविद्यालय के लिए भी सुखद अनुभव है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विभाग की शैक्षिक गुणवत्ता का परिचायक है । 

सीएसआईसीटी के शंकायाध्यक्ष प्रो. रंजीत चौधरी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय और मीडिया विभाग लगातार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को बेहतर अवसर दिलाने के लिए प्रयासरत है । 

इस उपलब्धि पर विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार झा ने कहा कि यह आशीष की कड़ी मेहनत और विभाग के सभी प्राध्यापकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। विभाग सहित पूरा विश्वविद्यालय इस उपलब्धि से गौरवान्वित है। इस उपलब्धि से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी। 

सहायक आचार्य डॉ. साकेत रमण ने कहा कि इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने हमारे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाया है। डॉ. रमण ने कहा कि ऊर्जा, बुद्धि और दृढ़ संकल्प के साथ मीडिया अध्ययन विभाग अकादमिक उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत है।

साथ ही विभाग के सह. आचार्य डॉ. परमात्मा कु. मिश्र, डॉ. सुनील दीपक घोड़के, डॉ. उमा यादव, जनसंपर्क अधिकारी  शेफालिका मिश्रा एवं विद्यार्थियों व शोधार्थियों ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की ।

Photo- Courtesy Internet media

Related articles

Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts