spot_img
Wednesday, June 10, 2026
Homeबिहारबेतियाबेतिया में दारोगा बहाली में धोखाधड़ी का मामला, पुलिस अवर निरीक्षक गिरफ्तार

बेतिया में दारोगा बहाली में धोखाधड़ी का मामला, पुलिस अवर निरीक्षक गिरफ्तार

-

Bettiah | हृदयानंद सिंह यादव|
बेतिया जिले में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक (पु.अ.नि.) देव मोहन सिंह (अब पटना में पदस्थापित) को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

क्या है मामला?

देव मोहन सिंह पर आरोप है कि उन्होंने बिहार दारोगा बहाली की शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) पास करवाने का झांसा देकर रघुनाथ पंडित नामक युवक से 13 लाख रुपये लिए। यह रुपये उन्होंने नकद और फोन पे के माध्यम से लिए थे।

चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय के निर्देश पर साठी पुलिस ने दरोगा देव मोहन सिंह  साछी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भेड़िहरवा गांव के किसान रघुनाथ पंडित के बेटे जितेंद्र ने दरोगा भर्ती की पीटी और मेंस परीक्षा पास की थी।

सहयोगी को दिए 8.49 लाख रुपए-

दरोगा ने जितेंद्र को फिजिकल टेस्ट में पास कराने का भरोसा दिलाया। उसने उच्च अधिकारियों से अपनी पहचान होने की बात कही। रघुनाथ ने दरोगा को 4.50 लाख रुपए दिए। इनमें 2 लाख नकद और 2.50 लाख पे-फोन से भेजे गए। दरोगा के सहयोगी राहुल यादव को भी 8.49 लाख रुपए दिए गए।

जमीन बेचकर रुपयो जुगाड़-

इनमें 3.85 लाख नकद और 4.64 लाख रुपए पे-फोन से ट्रांसफर किए गए। जब जितेंद्र परीक्षा में फेल हो गया, तो रघुनाथ ने पैसे वापस मांगे। उन्होंने बताया कि जमीन बेचकर रुपए जुटाए थे। इस बीच देव मोहन सिंह का पटना ट्रांसफर हो गया। उसने फोन उठाना बंद कर दिया।

कैसे किया धोखा?

  • फर्जी गेट पास बनाकर रघुनाथ को दिया।
  • परीक्षा पास नहीं करवाई और पैसा गबन कर लिया।
  • पीड़ित रघुनाथ पंडित, ग्राम भेड़ीहरवा, थाना साठी के आवेदन पर साठी थाना में मुकदमा दर्ज किया गया।

गिरफ्तारी और अन्य मामले:

  • जांच में आरोप सही पाए जाने पर देव मोहन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
  • उन पर पटना सहित अन्य जगहों पर भी इसी तरह के फर्जीवाड़े के मामले दर्ज हैं।

बेतिया पुलिस का संदेश:

बेतिया पुलिस ईमानदारी और पारदर्शी पुलिसिंग के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रकार के किसी भी गलत कार्य में शामिल व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Bettiah | Fraud in Sub-Inspector Recruitment in Bettiah, Police Sub-Inspector Arrested

Related articles

Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts