HomeBIHARमोतिहारीफोन टेपिंग मामले में JDU MLC ने राहुल गांधी को घेरा,कहा सबूत...

फोन टेपिंग मामले में JDU MLC ने राहुल गांधी को घेरा,कहा सबूत लेकर कोर्ट जाएं

मोतिहारी: राहुल गांधी द्वारा फोन टेप किए जाने का आरोप लगाये जाने के बाद देश में एकबार फिर राजनीति गरमा गई है।राहुल गांधी के फोन टेपिंग वाले बयान पर एनडीए नेताओं ने विरोधी दल के नेता राहुल गांधी पर लगातार निशाना साध रहे हैं।जदयू एमएलसी खालिद अनवर ने राहुल गांधी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी विरोधी दल के नेता हैं।एक ऐसी बड़ी पार्टी के नेता हैं।जिसका देश के आजादी में योगदान रहा है।लेकिन राहुल गांधी का जो रवैया है।वह विरोधी दल के नेता वाला नहीं है।बल्कि दुश्मनों वाला रवैया वह अपना रहे हैं।देश के प्रधानमंत्री का बेइज्जती करना,देश के प्रधानमंत्री पर आरोप लगाना और देश के प्रधानमंत्री को नीचा दिखाना हीं है।वह यह नहीं समझ पा रहे हैं कि वह देश की बेइज्जती कर रहे हैं।राहुल गांधी को अपने इस रवैये पर विचार करना चाहिए।देश सबका है।उनको यह ख्याल रखना चाहिए कि देश और देश के प्रधानमंत्री की इज्जत बाकी रहे।

खालिद अनवर ने कहा कि इससे पहले भी पेगासस इस तरह का आरोप लगाया गया था और राहुल गांधी ने हीं कहा था कि जो इसरायल से टेक्नोलाॅजी आई है।वह नेताओं के फोन टेपिंग के लिए आई है।लेकिन इसका क्या हश्र हुआ।आप क्या पेश कर सके।कोई नतीजा नहीं निकला।राहुल गांधी को ऐसा लगता है कि उनका फोन टेप हो रहा है।तो उनकों सबुत के साथ कोर्ट जाना चाहिए।ताकि जो दोषी हैं उनको सजा मिले।इसके लिए किसी पदधारक पर आरोप लगाना सही नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular