spot_img
Thursday, April 30, 2026
HomeBreakingमोतिहारी में viral video में युवक को थप्पड़ मार रही महिला दारोगा...

मोतिहारी में viral video में युवक को थप्पड़ मार रही महिला दारोगा प्रियंका सस्पेंड, ड्राइवर अमन पर केस दर्ज

-

मोतिहारी। निखिल विजय कुमार सिंह।

*कुंआरी देवी चौक पर वाहन जांच के दौरान हुआ था विवाद
*वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने लिया एक्शन
शहर के कुंआरी देवी चौक पर वाहन जांच के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारने वाली महिला दारोगा प्रियंका कुमारी को सस्पेंड कर दिया गया है। यह घटना सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सामने आयी।

फेसबुक पर वायरल वीडियो

दारोगा प्रियंका नगर थाना के नाका दो में प्रतिनियुक्त थीं। वीडियो में दिख रहा है कि उन्होंने एक बाइक सवार युवक को थप्पड़ मारा, जिसके बाद उनके साथ मौजूद प्राइवेट ड्राइवर अमन कुमार ने उस युवक की जमकर पिटाई कर दी।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि यह वीडियो पुराना लगता है, लेकिन पुलिसकर्मियों का ऐसा व्यवहार आम लोगों के साथ पूरी तरह गलत है। इस वजह से दारोगा को निलंबित कर दिया गया है और ड्राइवर अमन पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश भी दिया गया है।

ड्राइवर अमन कुमार, मोतिहारी शहर के मिस्कौट मोहल्ला का रहने वाला है। एसपी ने यह भी कहा कि कोई भी पुलिसकर्मी अगर आम जनता से बदसलूकी करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना का पूरा मामला:
वाहन जांच के दौरान दारोगा प्रियंका ने एक युवक को थप्पड़ मारा। इसके बाद उनके साथ मौजूद अमन ने उस युवक को पीटना शुरू कर दिया। यह सब देखकर वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होते ही अधिकारियों ने तुरंत एक्शन लिया और दारोगा को निलंबित कर दिया गया तथा ड्राइवर अमन पर नगर थाना में केस दर्ज करने का निर्देश दिया गया।

Motihari Latest news| Woman Sub-Inspector Priyanka Suspended for Slapping Youth in Motihari, Case Filed Against Driver

▶ Incident took place during vehicle checking at Kunwari Devi Chowk
▶ Action taken after video went viral on social media

Motihari:
Woman sub-inspector Priyanka Kumari, posted at Naka-2 under Nagar Police Station in Motihari, has been suspended after a video of her slapping a young man during a vehicle check went viral on social media.

The video shows SI Priyanka slapping a bike rider, after which her private driver Aman Kumar brutally beat the youth. Aman is a resident of Miscot locality in Motihari.

SP Swarn Prabhat stated that though the video appears to be old, such behavior by police personnel towards civilians is unacceptable. He added that strict action will be taken against any officer found misbehaving with the public.

Following the incident, the SP suspended SI Priyanka and ordered that an FIR be lodged against the private driver Aman Kumar at Nagar Police Station.

What Happened:
During routine checking near Kunwari Devi Chowk, SI Priyanka slapped a young man riding a bike. Her driver Aman then started beating the youth. A bystander recorded the incident on video, which later went viral on social media, prompting the SP to take immediate disciplinary action.

Related articles

Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
30 April 2026
03:19
Video thumbnail
Bettiah| बगहा के रामनगर में पुट्टू मिश्र की गोली मारकर हत्या, 27 April 2026
00:14
Video thumbnail
Raxaul | अवैध मनीएक्सचेंज काउंटर पर IPS हेमंत सिंह की Raid, भारतीय व नेपाली रुपये जब्त, गिरफ्तार।
03:45
Video thumbnail
जहानाबाद पहुंचे लालू यादव, शादी समारोह में पहुंचकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद, PBSHABD
00:33
Video thumbnail
Raxaul | देखिए कैसे होती है? कुर्की - जब्ति, 26 April 2026
01:43
Video thumbnail
25 April 2026
01:44
Video thumbnail
Bettiah Madhopur KVK, 'Multilayer farming' is changing the fortunes of small farmers.
00:31
Video thumbnail
माधोपुर कृषि विज्ञान केन्द्र में लीजिए ट्रेनिंग कम जमीन में ज्यादा मुनाफा :
00:23
Video thumbnail
रक्सौल | बॉर्डर पर मानव तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम, नाबालिग लड़की को साहिल के चंगुल से कराया मुक्त
00:48

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts