spot_img
Thursday, April 30, 2026
HomeBig Breakingमोतिहारी : रिटायर्ड कृषि विभागकर्मी को एक हप्ते तक डिजिटल अरेस्ट कर...

मोतिहारी : रिटायर्ड कृषि विभागकर्मी को एक हप्ते तक डिजिटल अरेस्ट कर 56.8 लाख ठगने वाला साइबर ठग पकड़ाया

-

मोतिहारी| निखिल विजय कुमार सिंह |


एक हफ्ते तक ‘डिजिटल गिरफ्तारी’ में रख कर की गयी ठगी-

शहर के बलुआटाल, मानसपुरी मोहल्ला (डॉ डी नाथ की गली) निवासी रिटायर्ड कृषि विभागकर्मी दिलीप कुमार और उनकी पत्नी गीता अग्रवाल को फोन कॉल के जरिए एक हफ्ते तक ‘डिजिटल आरेस्ट’ में रख कर 56.80 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांस्फर कराया। ठगी करने वाले साइबर अपराधी आकाश बनर्जी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आकाश ने बताया कि उसका गिरोह एक बीटेक छात्र के नेतृत्व में काम करता है, जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।


कटिहार का रहने वाला है अभियुक्त-

  • अभियुक्त आकाश बनर्जी कटिहार जिले के तेजा टोला वार्ड नंबर 4 का निवासी है।
  • वह एक हार्डवेयर व्यवसायी है और कटिहार में उसकी खुद की दुकान है।
  • उसे साइबर थाना की टीम ने डीएसपी अभिनव पराशर के नेतृत्व में कटिहार से छापेमारी कर पकड़ा।

आठ राज्यों में दर्ज हैं केस-

  • डीएसपी ने बताया कि आकाश के खिलाफ कर्नाटक, ओडिशा, केरल, राजस्थान, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर सहित आठ राज्यों में साइबर ठगी के कुल 22 मामले दर्ज हैं।
  • हाल ही में वह कर्नाटक के एक ठगी मामले में जमानत पर बाहर आया था।

गिरोह का मास्टरमाइंड बीटेक छात्र-

  • पूछताछ में आकाश ने बताया कि उसका गिरोह एक बीटेक छात्र के नेतृत्व में काम करता है, जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।
  • उसने गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम भी उजागर किये हैं, जिन पर आगे कार्रवाई की जा रही है।

ऐसे की गयी थी ठगी-

  • जनवरी 2025 में दिलीप कुमार को एक कॉल आया जिसमें कहा गया कि उनका पैन कार्ड नरेश गोयल (जेट एयरवेज) के मनी लॉन्ड्रिंग केस में इस्तेमाल हुआ है।
  • उन्हें गिरफ्तारी का डर दिखाकर एक हफ्ते तक कॉल कर डराया गया।
  • फिर 56.80 लाख रुपये उनके अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए गए।
  • 2 फरवरी 2025 को दिलीप कुमार ने साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी।

पुलिस ने 80 हजार रुपये किया होल्ड

  • पुलिस ने आरोपी के बंधन बैंक अकाउंट में से 80,000 रुपये होल्ड करवा दिए हैं।
  • ठगी की रकम में से 2 लाख रुपये इसी खाते में ट्रांसफर हुए थे।
  • पुलिस अन्य खातों की भी जांच कर रही है जिनमें ठगी की रकम ट्रांसफर की गई थी।

सभी राज्यों की पुलिस को दी गई सूचना

  • आकाश की गिरफ्तारी की जानकारी सभी 8 राज्यों की पुलिस को भेज दी गई है।
  • उसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

छापेमारी में ये पुलिसकर्मी थे शामिल

  • डीएसपी अभिनव पराशर
  • दारोगा राजीव कुमार सिन्हा
  • मुमताज आलम
  • सिपाही गौतम कुमार और अन्य टीम सदस्य शामिल थे।

यह मोतिहारी साइबर थाना की अब तक की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Motihari |Cyber fraudster who digitally arrested retired agriculture officer for a week and cheated ₹56 lakh arrested from Katihar.

Related articles

Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
30 April 2026
03:19
Video thumbnail
Bettiah| बगहा के रामनगर में पुट्टू मिश्र की गोली मारकर हत्या, 27 April 2026
00:14
Video thumbnail
Raxaul | अवैध मनीएक्सचेंज काउंटर पर IPS हेमंत सिंह की Raid, भारतीय व नेपाली रुपये जब्त, गिरफ्तार।
03:45
Video thumbnail
जहानाबाद पहुंचे लालू यादव, शादी समारोह में पहुंचकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद, PBSHABD
00:33
Video thumbnail
Raxaul | देखिए कैसे होती है? कुर्की - जब्ति, 26 April 2026
01:43
Video thumbnail
25 April 2026
01:44
Video thumbnail
Bettiah Madhopur KVK, 'Multilayer farming' is changing the fortunes of small farmers.
00:31
Video thumbnail
माधोपुर कृषि विज्ञान केन्द्र में लीजिए ट्रेनिंग कम जमीन में ज्यादा मुनाफा :
00:23
Video thumbnail
रक्सौल | बॉर्डर पर मानव तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम, नाबालिग लड़की को साहिल के चंगुल से कराया मुक्त
00:48

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts