spot_img
Friday, June 19, 2026
HomeBreakingसासाराम रेलवे स्टेशन के जीआरपी दारोगा को निगरानी जांच ब्यूरो ने ₹...

सासाराम रेलवे स्टेशन के जीआरपी दारोगा को निगरानी जांच ब्यूरो ने ₹ 5 हजार घूस लेते पकड़ा

-

रोहतास|संवाददाता|


रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया दारोगा-

निगरानी जांच ब्यूरो की टीम ने सासाराम रेलवे स्टेशन से जीआरपी (Government Railway Police) के दारोगा विजय कुमार सिंह को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए rrPaरंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

निगरानी टीम ने सब इंस्पेक्टर को रेलवे कॉलोनी में स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। निगरानी की टीम सीनियर डीएसपी किरण पासवान के नेतृत्व मे आयी थी


डीएसपी किरण पासवान ने दी जानकारी

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की वरीय डीएसपी कुमारी किरण पासवान ने बताया कि बसंती देवी नाम की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, जीआरपी के एसआई विजय सिंह, जो रेल थाना कांड संख्या 10/2025 के अनुसंधानकर्ता थे, केस में मदद के बदले में महिला से ₹5000 रिश्वत मांग रहे थे।

जांच के बाद दर्ज हुई कार्रवाई-

शिकायत की सत्यता की जांच के बाद निगरानी टीम ने प्राथमिकी दर्ज की और योजना बनाकर एसआई विजय सिंह को सासाराम रेलवे स्टेशन पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

अभियुक्त को पटना ले गयी निगरानी टीम

गिरफ्तारी के बाद आरोपी एसआई विजय सिंह को निगरानी विभाग की टीम पटना ले गई। उन्हें निगरानी विभाग के विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


मामले में चल रही आगे की कार्रवाई

दारोगा को गिरफ्तार कर निगरानी विभाग द्वारा पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।


क्या है निगरानी जांच ब्यूरो?

निगरानी जांच ब्यूरो बिहार सरकार की एक एजेंसी है, जो भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच और कार्रवाई करती है।

15 दिनों में दूसरी बड़ी कार्रवाई

यह मामला 15 दिनों में निगरानी विभाग की दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले, 25 मई को सासाराम अंचल में पदस्थापित डाटा ऑपरेटर आकाश कुमार को भी घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया था।


निष्कर्ष:
पुलिस विभाग में पारदर्शिता बनाए रखने और भ्रष्ट अधिकारियों पर शिकंजा कसने के लिए निगरानी ब्यूरो लगातार सक्रिय है। जनता से अपील है कि अगर किसी अधिकारी द्वारा रिश्वत मांगी जाती है तो तुरंत शिकायत करें।

GRP Officer Caught Taking ₹5,000 Bribe at Sasaram Railway Station

Sasaram: Vigilance Investigation Bureau Action


GRP Inspector Caught Red-Handed Taking Bribe

The Vigilance Investigation Bureau team arrested GRP (Government Railway Police) Inspector Vijay Kumar Singh red-handed at his residence Sasaram Railway colony. while accepting a bribe of ₹5,000.


DSP Kiran Paswan Gave Details

According to DSP Kiran Paswan of the Vigilance Bureau, the arrested officer was taking a bribe from a complainant in exchange for helping in a case. After receiving the complaint, a trap was set, and the officer was caught in the act.


Further Action Underway

The officer has been taken into custody, and further questioning is being carried out. A case has been registered against him under the Prevention of Corruption Act. Legal proceedings are ongoing.


About Vigilance Investigation Bureau

The Vigilance Investigation Bureau is a government agency in Bihar that investigates corruption-related cases and takes strict action against corrupt officials.


Conclusion:
This incident shows the active role of the Vigilance Bureau in curbing corruption within government departments. Citizens are encouraged to report any bribery demands by officials.

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts