spot_img
Friday, May 15, 2026
HomeBig Breaking1 जुलाई से ऑनलाइन और 15 जुलाई से काउंटर पर, बिना आधार...

1 जुलाई से ऑनलाइन और 15 जुलाई से काउंटर पर, बिना आधार सत्यापन नहीं मिलेगी तत्काल टिकट

-


ऑनलाइन बुकिंग के लिए आधार अनिवार्य – 1 जुलाई से लागू

अब 1 जुलाई 2025 से केवल वही यात्री IRCTC की वेबसाइट या ऐप से तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे, जिन्होंने आधार से अपना अकाउंट सत्यापित किया है। बिना आधार वेरीफिकेशन के ऑनलाइन तत्काल टिकट नहीं मिलेगा।


काउंटर से बुकिंग पर भी OTP आधारित आधार सत्यापन जरूरी – 15 जुलाई से

15 जुलाई 2025 से यदि यात्री पीआरएस (Passenger Reservation System) काउंटर या अधिकृत एजेंट के माध्यम से तत्काल टिकट लेना चाहते हैं, तो उन्हें बुकिंग के समय दिया गया मोबाइल नंबर पर आए OTP से आधार वेरीफिकेशन करना अनिवार्य होगा।


एजेंट्स पर समय सीमा की रोक – पहले 30 मिनट तक बुकिंग नहीं कर सकेंगे

तत्काल बुकिंग की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने नियम बनाया है कि

  • IRCTC के अधिकृत एजेंट तत्काल बुकिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट तक टिकट नहीं बुक कर पाएंगे
  • AC क्लास की बुकिंग पर रोक: सुबह 10:00 से 10:30 बजे तक
  • Non-AC क्लास की बुकिंग पर रोक: सुबह 11:00 से 11:30 बजे तक

नए नियमों का उद्देश्य – पारदर्शिता और सही यात्री तक लाभ पहुंचाना

रेल मंत्रालय ने कहा है कि ये बदलाव तत्काल टिकटों की कालाबाजारी रोकने, पारदर्शिता बढ़ाने और साधारण यात्रियों को सही समय पर टिकट मिलने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं।


CRIS और IRCTC को सिस्टम में बदलाव के निर्देश

रेल मंत्रालय ने CRIS (Centre for Railway Information Systems) और IRCTC को निर्देश दिए हैं कि वे अपने सिस्टम को नए नियमों के अनुरूप अपडेट करें और सभी ज़ोनल रेलवे व संबंधित विभागों को जानकारी दें


नोट: यदि आप तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं, तो IRCTC खाते को आधार से लिंक जरूर कर लें, वरना आप इस सुविधा से वंचित रह सकते हैं।

From July 1 for online and from July 15 at counters, Tatkal tickets won’t be available without Aadhaar verification

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts