spot_img
Monday, June 29, 2026
HomeBreakingरक्सौल में किन्नर को चाकू मारा, सड़क पर पड़ी घायल को निहारती...

रक्सौल में किन्नर को चाकू मारा, सड़क पर पड़ी घायल को निहारती मासूम की तस्वीर मन को झकझोर रही

-

रक्सौल| अनिल कुमार |


सड़क पर घायल पड़ी किन्नर, पास में खड़ी गोद ली गयी उसकी 2 साल की मासूम-

रक्सौल के परेउवा से हजमा टोला जाने वाली सड़क पर देर रात दिल दहला देने वाली घटना घटी। एक किन्नर (transgender) पर कुछ हमलावरों ने चाकू से जानलेवा हमला किया। गंभीर रूप से घायल किन्नर को वहीं सड़क पर छोड़ दिया गया। उसके गोद ली गयी बच्ची को खेत में फेंक दिया गया।

इस दौरान एक तस्वीर सामने आयी जिसमें लगभग डेढ़ से दो साल की मासूम बच्ची बेसुध पड़ी किन्नर को असहाय निहारती दिखी — यह दृश्य हर किसी के दिल को झकझोरने वाला है। इस घटना से शहर में सनसनी फैल गयी है।

दो वर्ष पहले भी गणेश पासवान नामक ट्रांसजेंडर अवैध संबंध बनाने के लिए चाकू से कई वार करके गंभीर धायल कर दिया गया था। उसके सिर, गर्दन, सीना समेत शरीर के विभिन्न जगहों पर चाकू गोद दिया गया था।


घायल किन्नर की पहचान पुष्पा सिंह के रूप में हुई-

घायल किन्नर की पहचान वार्ड संख्या 18, रक्सौल नगर परिषद की रहने वाली पुष्पा सिंह के रूप में की गई है। वह बच्ची को कुछ समय पहले गोद ली थी और हमेशा अपने साथ रखती थी। घटना के समय भी वह बच्ची उसके साथ थी।


चाकू से कई वार कर भागे हमलावर, बच्ची को खेत में फेंका-

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगभग 6-7 की संख्या में आए हमलावरों ने पुष्पा को घेरकर चाकू से कई बार हमला किया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर जाते समय बच्ची को भी साथ ले गये और पास के खेत में फेंक दिया।


पुलिस की तत्परता से बची जान, बच्ची भी सकुशल

घटना की सूचना पर हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल पुष्पा को तुरंत डंकन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बच्ची को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है।


क्षेत्रीय वर्चस्व की लड़ाई की आशंका, जांच में जुटी पुलिस-

जांच के लिए एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया –

प्रारंभिक जांच में यह मामला किन्नरों के बीच इलाके के वर्चस्व की लड़ाई का लग रही है। पुलिस आरोपितों की पहचान कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है।


शहर में फैली दहशत, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल-

इस हमले के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। घटना ने एक बार फिर रक्सौल की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और घटना के पीछे का पूरा सच सामने लाया जाएगा।


रक्सौल में दो साल पहले भी ट्रांसजेंडर पर हुआ था जानलेवा हमला-


➤ वार्ड 1 तुमड़िया टोला निवासी गणेश पर भी वर्ष 2023 में किया गया था चाकू से हमला

रक्सौल के तुमड़िया टोला वार्ड नंबर 1 में रहने वाले ट्रांसजेंडर गणेश पासवान पर करीब दो साल पहले 23 अक्टूबर, 2023 को जानलेवा हमला किया गया था। इस हमले में उनके शरीर पर चाकू से लगभग 10 बार वार किए गए थे, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बताया गया कि आरोपित उसके साथ अवैध संबंध बनाना चाहता था।


➤ अस्पताल में हंगामा, प्रशासन के खिलाफ लगे थे नारे

घटना के बाद ट्रांसजेंडर समुदाय में आक्रोश फैल गया था। उनके ग्रुप ने अस्पताल में पहुंचकर जमकर हंगामा किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाज़ी की। हमले के विरोध में प्रदर्शन भी किया गया था।


➤ आरोपित पर पहले भी लग चुके हैं संगीन आरोप

इस हमले का आरोप जोकियारी पंचायत के खिरलिचिया गांव निवासी आमिर अंसारी पर लगा था। पीड़ित गणेश की मां मालती देवी ने बताया था कि घटना वाले दिन आमिर अंसारी ने शाम के वक्त उन्हें मिठाई खिलाई, जिसके बाद वे बेहोश हो गयी।


➤ सुबह होश में आने पर मिला गणेश घायल, मोबाइल और नकदी भी गायब

अगली सुबह होश आने पर देखा गया कि गणेश पासवान जमीन पर बेहोश और लहूलुहान हालत में पड़ा था। उन्होंने बताया कि उनका मोबाइल और नगद पैसा भी गायब था। यहां तक कि उनके छोटे भाई महेश का फोन भी चोरी हो गया था।


➤ सुनियोजित साजिश का आरोप, घटना से पहले लौटे थे कार्यक्रम से

गणेश ने बताया कि यह हमला सुनियोजित साजिश के तहत किया गया। वे और उनके साथी एक प्रोग्राम से लौटे ही थे, जो दस दिन चला था। उनका दावा था कि आमिर ने उनके साथ धोखा किया और उनकी जान लेने की कोशिश की।


➤ गंभीर चाकू के घावों से जूझते रहे गणेश

गणेश ने बताया कि उनके शरीर पर 10 जगहों पर चाकू मारे गए थे, जिससे उनकी हालत नाजुक हो गई थी। इस दर्दनाक घटना ने पूरे ट्रांसजेंडर समुदाय को झकझोर कर रख दिया था।


यह मामला आज भी लोगों के ज़ेहन में ताजा है, और अब एक बार फिर किन्नर समुदाय पर हालिया हमले ने रक्सौल में ट्रांसजेंडरों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।


Caption : सड़क पर बेसुध पड़ी घायल किन्नर और उसके पास खड़ी मासूम बच्ची — दृश्य दिल को छू लेने वाला।


Motihari | Transgender stabbed in Raxaul heart-wrenching image of a toddler staring at the injured victim lying on the road.

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts