spot_img
Wednesday, May 13, 2026
HomeBreakingकेन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकार ने ओला कैब को कैसा सुधार करने को...

केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकार ने ओला कैब को कैसा सुधार करने को कहा

-

नई दिल्ली। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ओला को उपभोक्ता सेवाओं में सुधार करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। सीसीपीए ने ओला को निर्देशित किया है कि वह उपभोक्ताओं के लिए रिफंड प्राप्त करने का एक ऐसा तंत्र विकसित करे, जिससे वे रिफंड का अपना पसंदीदा तरीका चुन सकें। उपभोक्ता या तो सीधे अपने बैंक खाते में रिफंड प्राप्त कर सकते हैं या फिर कूपन के माध्यम से।

इसके अलावा, ओला को यह भी कहा गया है कि वह अपने प्लेटफॉर्म के माध्यम से बुक की गई सभी ऑटो राइड्स के लिए उपभोक्ताओं को बिल, रसीद, या चालान प्रदान करे। यह कदम उपभोक्ता सेवाओं में अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करेगा, जिससे ग्राहकों के हितों की बेहतर सुरक्षा हो सकेगी। 

सीसीपीए के इस निर्देश का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ओला जैसे प्लेटफॉर्म उपभोक्ताओं की शिकायत निवारण प्रक्रिया को और सरल बनाएं और उपभोक्ताओं को उनके पैसे वापस पाने के विकल्प प्रदान करें। इससे ग्राहकों के लिए सेवाओं पर विश्वास और संतोष बढ़ने की उम्मीद है।

ओला को ANI Technologies Pvt. Ltd.  संचालित करती है। भारत में ओला की शुरुआत वर्ष 2010 में हुई थी। इसे भाविश अग्रवाल और अंकित भाटी ने मिलकर बेंगलुरु, कर्नाटक में स्थापित किया था। ओला एक राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है, जो कैब, ऑटो और बाइक जैसे परिवहन साधनों की बुकिंग के लिए ऑनलाइन सेवा प्रदान करता है। कंपनी ने भारत के परिवहन क्षेत्र में  एक बदलाव लाया। जिससे लोग आसानी से अपने स्मार्टफोन के माध्यम से यात्रा बुक कर सकते हैं।

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts