नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू रविवार को अपनी अफ्रीका के तीन देशों की सप्ताह भर की यात्रा के पहले चरण के लिए अल्जीरिया के लिए रवाना हुईं।
राष्ट्रपति मुर्मू इस यात्रा के दौरान अल्जीरिया, मॉरिटानिया, और मलावी का दौरा करेंगी।
यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की तीन अफ्रीकी देशों की पहली यात्रा होगी। इस दौरान वे द्विपक्षीय बैठकें करेंगी और भारतीय प्रवासियों से भी संवाद करेंगी।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा 13 से 19 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा और सहयोग की संभावनाओं पर विचार होगा।