spot_img
Thursday, May 14, 2026
HomeBreakingबेतिया में लड़का व लड़की की संदिग्ध मौत, पेड़ से एक साथ...

बेतिया में लड़का व लड़की की संदिग्ध मौत, पेड़ से एक साथ लटके मिले दोनों के शव, गांव में फैली सनसनी

-

रिपोर्ट, अवधेश शर्मा | स्थान: बेतिया, पश्चिम चंपारण|


एक पेड़ से लटके मिले किशोर-किशोरी के शव

पश्चिम चंपारण ज़िले के लौरिया थाना क्षेत्र के सिसवनिया पंचायत के बरवा शेख सरेह गांव में एक किशोर और किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। दोनों के शव एक साथ पेड़ से लटके पाए गए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि हत्या कहीं अन्य जगह पर की गयी है। फिर दोनों की लाशों को एक साथ पेड़ से लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश प्रतीत हो रही है।


प्रेम संबंध में जुड़ा था दोनों का नाम

मृतकों की पहचान 16 वर्षीय नीपू सहनी (पिता – मंगनी सहनी, निवासी – बरवा गांव) और 15 वर्षीय आरती कुमारी (पिता – नथु महतो, निवासी – ढढवा गांव) के रूप में हुई है। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आ रही है। लेकिन इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं है।


पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही लौरिया पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामला पहली नजर में संदिग्ध लग रहा है और हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है।
फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सच्चाई का पता लगाया जा सके।


दोनों परिवार साधारण आर्थिक स्थिति वाले-

नीपू के पिता मजदूरी के लिए बाहर गए हुए हैं और आरती के पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। दोनों ही साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं।


शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया-

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जीएमसीएच बेतिया पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।


इलाके में अटकलें तेज, आत्महत्या या साजिश?

एक ही पेड़ से लडके- लड़ियों के शव लटकते हुए मिलने की घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं और कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग इसे आत्महत्या मान रहे हैं, वहीं कुछ को हत्या की आशंका भी जता रहे हैं।


निष्कर्ष:
फिलहाल पुलिस जांच जारी है और असली सच पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा। घटना ने इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts