HomeBIHARमोतिहारीनेपाल से पगडंडी रास्ते के जरिए शराब तस्करी, 136 पीस नेपाली शराब...

नेपाल से पगडंडी रास्ते के जरिए शराब तस्करी, 136 पीस नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तार

अहिरवा टोला में पुलिस की छापेमारी, 40.8 लीटर कस्तूरी नींबू फ्रेश नेपाली देशी शराब बरामद, रक्सौल थाना में मामला दर्ज

रक्सौल। अनिल कुमार।भारत-नेपाल सीमा पर पगडंडी रास्तों के जरिए नेपाली शराब की तस्करी का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में रक्सौल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अहिरवा टोला से नेपाली देशी शराब के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से कुल 40.8 लीटर यानी 136 पीस कस्तूरी नींबू फ्रेश नेपाली देशी शराब बरामद की है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों की पहचान नेपाल के परसा जिले के इनरवा वार्ड संख्या-16 निवासी टुन्नु मियां उर्फ रेयाजुल सैफी (28 वर्ष) तथा हरैया थाना क्षेत्र के प्रेमनगर वार्ड संख्या-7 निवासी भोला मियां (24 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार टुन्नु मियां उर्फ रेयाजुल सैफी नेपाल के परसा जिले के इनरवा वार्ड संख्या-16 का रहने वाला है, जबकि दूसरा आरोपित भोला मियां हरैया थाना क्षेत्र के प्रेमनगर वार्ड संख्या-7 का निवासी है। दोनों के पास से बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है। मामले में रक्सौल थाना कांड संख्या-441/26 दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है। सीमावर्ती इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी और जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि शराब तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम के सदस्य विकास कुमार पासवान, हरेश कुमार सिंह, अजय कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपितों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

फोटो-नेपाल से पगडंडी रास्ते के जरिए शराब तस्करी, 136 पीस नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular