रक्सौल। अनिल कुमार। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशव्यापी स्तर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज रक्सौल के हरैया स्थित विधायक आवास परिसर में एक भव्य, गरिमामयी एवं प्रेरणादायक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के अंतर्गत पूरी निष्ठा एवं श्रद्धा के साथ पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण तथा अनवरत जन-सेवा का अटूट संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र-निर्माण का अनुपम उदाहरण है।
उनके मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता ‘सेवा ही संगठन’ के मूल मंत्र को आत्मसात कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत और सेवा पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखना और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा व हरा-भरा वातावरण देना हम सभी का नैतिक दायित्व है।
विधायक जी ने आगे कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि जन-सेवा और सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम है। उन्होंने रक्सौल के सम्मानित क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि वे प्रधानमंत्री जी के सेवा संदेश से प्रेरणा लेकर अधिक से अधिक पौधे लगाएँ और प्रकृति संरक्षण में अपना योगदान दें।
इस गरिमामयी अवसर पर संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मृत्युंजय सिंह (मंडल अध्यक्ष), सुबोध कुशवाहा, इन्द्रशन पटेल, रामजीवन बैठा, कमलेश कुमार, राजकिशोर ठाकुर समेत दर्जनों वरिष्ठ भाजपा नेता, समर्पित कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फोटो -भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम



