spot_img
Tuesday, June 9, 2026
HomeBreakingरक्सौल : लोकल मेड कट्टा और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, जब्त...

रक्सौल : लोकल मेड कट्टा और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, जब्त Firearms फोरेंसिक जॉंच को भेजे गये लैब

-

रक्सौल |अनिल कुमार।


सिसवनिया गांव में मिली अवैध हथियार रखने की सूचना

पलनवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए दो लोगों को लोकल मेड पिस्टल और तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई प्राप्त सूचना के आधार पर की गयी, जिसमें बताया गया था कि सिसवनिया गांव में कुछ लोग अवैध हथियार छिपाकर रखे हुए हैं।


भूसे के ढेर में छिपा था हथियार

थानाध्यक्ष सीता केवट ने जानकारी दी कि सूचना मिलते ही एक पुलिस टीम गठित की गयी और सिसवनिया गांव के भुसौली इलाके में छापेमारी की गयी। इस दौरान भूसे के ढेर से एक लोकलमेड पिस्तौल (कट्टा) और तीन कारतूस बरामद किए गये।


पुलिस ने मौके से जोखन गद्दी और अशरफ गद्दी नामक दो को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अवैध हथियार रखने की बात स्वीकार की है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है।


हथियार और कारतूस जांच के लिए भेजे गए

जब्त किए गए हथियार और कारतूस को आगे की जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाया गया और इसका उपयोग किन उद्देश्यों के लिए किया जाना था।



Forensic- फोरेंसिक या फारेंसिक?

“फोरेंसिक” और “फारेंसिक” दोनों शब्द प्रचलन में हैं, लेकिन “फोरेंसिक” अधिक सामान्य और मान्य रूप है। यह शब्द लैटिन के “forensis” शब्द से निकला है, जिसका अर्थ है “अदालत से संबंधित” या “सार्वजनिक बहस का मंच”।

आज के संदर्भ में, “फोरेंसिक” शब्द का उपयोग आमतौर पर किसी अपराध को सुलझाने के लिए वैज्ञानिक तरीकों से सबूत जुटाने या कानूनी प्रक्रिया में प्रयोग किए जाने वाले विश्लेषण के लिए किया जाता है। जैसे – फोरेंसिक साइंसफोरेंसिक जांच आदि।



अवैध हथियार रखने वालों में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध हथियार रखने वालों में डर का माहौल है। थानाध्यक्ष सीता केवट ने कहा

“इस तरह के अपराध को किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।”

📷 फोटो: पलनवा पुलिस द्वारा लोकल मेड कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किए गये अभियुक्त।

Motihari | Raxaul: Two Arrested with Locally Made Pistol and Cartridges, Seized Firearms Sent for Forensic Examination

Related articles

Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts