spot_img
Friday, June 19, 2026
HomeBreakingरक्सौल में Ladies Smuggler भी सक्रिय, परसौनी गॉंव में महिला के घर...

रक्सौल में Ladies Smuggler भी सक्रिय, परसौनी गॉंव में महिला के घर से गांजा जब्त, गिरफ्तार

-

रक्सैल। अनिल कुमार।


गांजा तस्करी में महिला की गिरफ्तारी-

बिहार के रक्सौल के पास पलनवा थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांजा तस्करी के एक मामले में एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। महिला के घर से लगभग 4 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।

इसके पहले रक्सौल में एक महिला पकड़ी गयी थी जो किराये के मकान में रहकर नशीली दवाएँ सप्लाइ करती थी।


महिला की पहचान और गांजा की बरामदगी-

गिरफ्तार महिला का नाम निशु देवी है, जो परसौना तपसी गांव के रहने वाले कृष्णा गिरि की पत्नी है। पुलिस को पहले से ही सूचना मिली थी कि नेपाल से गांजा लाकर गांव में छिपाकर रखा गया है। इस जानकारी को गंभीरता से लेते हुए, पलनवा थाना प्रभारी सीता केवट ने एक विशेष टीम बनायी और तुरंत छापेमारी की।


छापेमारी में मिली सफलता-

पुलिस टीम ने जैसे ही महिला के घर पर छापा मारा, वहां से 4.9 किलो गांजा मिला। मौके से महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को शक है कि इस तस्करी में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, इसलिए अब पूछताछ की जा रही है और जांच को और बड़ा किया जा रहा है।


एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज-

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज एक्ट) के तहत केस दर्ज किया गया है। उसे अब न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेजा जा रहा है।


नशा तस्करी पर पुलिस की सख्ती-

इस कार्रवाई के बाद इलाके में नशा तस्करी करने वालों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। लोगों को उम्मीद है कि आगे भी ऐसे कदम उठाकर नशे के कारोबार को रोका जा सकेगा।


फोटो कैप्शन: महिला तस्कर गिरफ्तार, घर से 4.9 किलो गांजा बरामद.

Related articles

Video thumbnail
19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts