spot_img
Friday, June 19, 2026
HomeBreakingनारकोटिक्स खिलाफ पुलिस की सख्ती से बदले तस्करों के तरीके, रक्सौल में...

नारकोटिक्स खिलाफ पुलिस की सख्ती से बदले तस्करों के तरीके, रक्सौल में 99.1 किलो गांजा के साथ 8 गिरफ्तार

-

रक्सैल | अनिल कुमार|


नशा तस्करी पर पूर्वी चंपारण पुलिस की सख्ती: 8 तस्कर गिरफ्तार, 99.1 किलो गांजा जब्त
गांजा माफिया नौशाद आलम का नेटवर्क बेनकाब, पुलिस ने तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम की।

पिट्ठू बैग में भरकर ला रहे थे गांजा, गिरफ्तार।

हरपुर थाना क्षेत्र के करिया नदी पुल के पास पुलिस ने रविवार की सुबह क़रीब 5 बजे रेड कर 8 तस्करों को पकड़ा है।

जिसमें 7 तस्करों ने गॉंजा के 7 कार्टनों को पिट्ठू बैग की तरह अपनी-अपनी पीठ पर ढो रहे थे। जबकि एक तस्कर लाइनर का काम कर रहा था। 7 कार्टन में 99.1 kg गॉंजा जब्त किया गया है। ये सभी नेपाल से पीठ पर लादकर गॉंजा पैदल ही पार कर रहे थे।


एसपी के सख्त कार्रवाई से बदले तस्करी के तरीके

पूर्वी चंपारण जिले में नारकोटिक्स के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसपी स्वर्ण प्रभात के सख्त निर्देशों के चलते ड्रग्स तस्करों के होश उड़े हुए हैं और वे अब तस्करी के नए-नए तरीके अपनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में गांजा तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क सामने आया है।


तस्कर पिट्ठू बैग में भरकर ला रहे थे गांजा-

तस्करों ने इस बार पिट्ठू बैग का इस्तेमाल कर 99.1 किलोग्राम गांजा नेपाल से भारत लाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की सख्त निगरानी के चलते वे पकड़े गए। गांजा को 7 पैकेटों में भरकर लाया जा रहा था। आठ तस्करों को पुलिस ने घर दबोचा है।

ये आठो तस्कर पिट्ठू बैग में गॉंजा भरकर ला रहे थे। गिरफ्तार सभी तस्कर पूर्वी चम्पारण के हैं। 8 में से आधे से अधिक 5 तुरकौलिया, 2 संग्रामपुर व एक केसरिया के हैं।


आठ तस्कर गिरफ्तार, नौशाद आलम का नाम फिर सामने-

इस मामले में पुलिस ने हरपुर थाना क्षेत्र से 8 तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गांजा कुख्यात तस्कर नौशाद आलम की गाड़ी में लोड किया जाना था। नौशाद आदापुर थाना का रहने वाला है और उस पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए ₹25,000 का इनाम भी घोषित कर रखा है।


गिरफ्तार तस्करों की पहचान-

गिरफ्तार किए गए तस्करों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. प्रभु महतो – नुरुलाहा भटवलिया, संग्रामपुर (41 वर्ष)
  2. गोपी महतो – सागर चूड़ामण, केसरिया (28 वर्ष)
  3. मुन्ना पासवान – माधोपुर, तुरकालिया (25 वर्ष)
  4. नवल प्रसाद यादव – आमवा, तुरकालिया (46 वर्ष)
  5. रविंद्र राय – तुरकालिया
  6. राजा महतो – जगवाडीह, तुरकालिया (45 वर्ष)
  7. श्यामलाल महतो – भटवलिया, संग्रामपुर (50 वर्ष)
  8. विनोद महतो – जोमडावा, तुरकालिया (22 वर्ष)

इन सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


पुलिस की बड़ी सफलता, जांच जारी-

गांजा तस्करी के इस बड़े नेटवर्क का खुलासा पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। हरपुर थाना में इस मामले में कांड संख्या 68/25 के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क को खत्म किया जा सके।


फोटो कैप्शन: गांजा तस्करी के मामले में ज़ब्त सामग्री और गिरफ्तार तस्कर

Motihari |Raxaul | Strict Action by East Champaran Police Against Drug Smuggling: 8 Smugglers Arrested, 99.1 kg Ganja Seized under Harpur PS

Related articles

Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts